
Examinations from tuesday, examination centers sanitized on monday
जयपुर। राजस्थान बोर्ड ( Rajasthan Board ) की गुरुवार से प्रस्तावित शेष परीक्षाओं के लिए मंगलवार से स्कूलों में सेनेटाइजेशन का काम शुरू हुआ। स्कूल भवनों को आज बुधवार तक सेनेटाइज किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रामचंद्र पिलानिया के अनुसार जयपुर में 557 पूर्व घोषित केंद्र और 40 उप केंद्र बनाए गए हैं। यहां 10वीं और 12वीं के लगभग 2.30 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए लगभग 40 हजार वीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है साथ ही इन्हें कोविड-19 की ड्यूटी से मुक्त कराने के निर्देश दे दिए हैं।
विद्यार्थियों को रखना होगा ध्यान
— वहीं बिना मास्क पहने विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए विद्यार्थियों का मास्क पहनना जरूरी होगा।
— कुछ विशेष कारणों से ही परीक्षा में उपस्थिति नहीं हो सकने वाले विद्यार्थी पूरक परीक्षा के साथ भी परीक्षा दे सकेंगे।
यह भी पढ़ें :—
अब रोजाना अपलोड होंगे यूट्यूब पर वीडियो
प्रदेश के 290 सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों को अब कॉलेज चैनल यूट्यूब पर रोजाना वीडियो अपलोड करने होंगे। इससे ई कंटेंट के रूप में लगभग पूरा कोर्स ही ऑनलाइन आ जाएगा। हालांकि कोरोनाकाल अपलोड किए गए छ हजार से ज्यादा वीडियोज पर विद्यार्थियों का खास रुझान नजर नहीं आया। कॉलेज आयुक्त प्रदीप बोरड़ के अनुसार वाले पाठ्यक्रम के अंतर्गत रोजाना एक वीडियो लेक्चर अपलोड करना होगा। प्रक्रिया पूरे सत्र में जारी रहेगी।
सब्जेक्ट वाइज लिस्टिंग
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव शुची शर्मा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा में शिक्षकों को सब्जेक्ट वाइज लिस्टिंग बनाने को कहा है। उच्च एवं तकनीकी की ऑनलाइन शिक्षा में टू वे कम्युनिकेशन बढ़ाने को नवाचार कर सकेंगे। लेक्चर के अंत में प्रश्नोत्तरी के जवाब कमेंट बॉक्स में मंगवा सकते हैं।
Updated on:
17 Jun 2020, 6:44 PM IST
Published on:
17 Jun 2020, 8:47 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.