
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट -2025
RBSE 10th-12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद (RBSE) 12वीं का जल्द ही एग्जाम रिजल्ट घोषित कर सकता है, इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस साल 12वीं कक्षा में कुल 890664 छात्रों ने परीक्षा दी है। 20 मई के बाद परिणाम अपलोडिंग का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने की तैयारियों में जुट गया है। केंद्रीय मूल्यांकन प्रणाली के तहत उत्तर पुस्तिकाएं लगभग जांची जा चुकी हैं। सूत्रों से पता चला है कि कुछ दूरस्थ केन्द्रों से रिपोर्ट आनी अभी बाकी है, ऐसे में थोड़ा देरी हो रही है। 20 मई के बाद परीक्षा परिणाम अपलोडिंग का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। 12वीं कक्षा का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह तक निकाला जा सकता है।
उच्च माध्यमिक - 890664
माध्यमिक - 1095488
वरिष्ठ उपाध्याय - 3910
प्रवेशिका - 7321
कुल परीक्षार्थी - 1997383
कुल परीक्षा केन्द्र - 6188
राजस्थान बोर्ड आमतौर पर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी करता है, जबकि आर्ट का रिजल्ट सबसे बाद में निकालता है। लेकिन इस बार सभी परीक्षा परिणाम एकसाथ आने की उम्मीद है। बोर्ड की तरफ से कई बार तीनों विषयों के परिणाम एक साथ भी निकाले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार भी तीनों संकाय का परिणाम एक साथ निकाला जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम जून के मध्य में निकालने की तैयारी में है। दसवीं कक्षा में 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाशचन्द्र शर्मा के अनुसार परिणाम निकालने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बोर्ड प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
Updated on:
14 May 2025 02:06 pm
Published on:
14 May 2025 02:06 pm
