3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस को बड़ा झटका, 200 प्रत्याशी बाहर; बिगड़े सियासी समीकरण

Rajasthan Nikay Chunav 2026: नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने खूब माथापच्ची की। दावेदारों की राजनीतिक पकड़ से लेकर वार्ड में जीत की संभावनाओं तक सर्वे और रायशुमारी कराई गई।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Nikay Chunav 2026

टिकट वितरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने खूब माथापच्ची की, लेकिन बिगड़े सियासी समीकरण। फोटो: पत्रिका

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने खूब माथापच्ची की। दावेदारों की राजनीतिक पकड़ से लेकर वार्ड में जीत की संभावनाओं तक सर्वे और रायशुमारी कराई गई। संगठन के नेताओं ने प्रत्याशियों की जमीनी स्थिति परखी और टिकट तय करने के लिए कई दौर की बैठकें कीं। लेकिन इतनी कवायद के बाद भी दोनों दल अपने प्रत्याशियों से नामांकन पत्र सही तरीके से दाखिल नहीं करा पाए। नतीजा यह रहा कि नामांकन की जांच में ही दोनों दलों के प्रदेश के करीब 20 जिलों के कुछ निकायों में ही 99 प्रत्याशी चुनावी मैदान से बाहर हो गए। पूरे प्रदेश में यह संख्या 200 के पार बताई जा रही है।

राजस्थान के 20 जिलों के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भाजपा के 42 और कांग्रेस के 57 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हुए हैं। कांग्रेस को भाजपा की तुलना में 15 अधिक नामांकन खारिज होने का नुकसान हुआ। सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को अजमेर और पाली जिले में लगा, जहां उसके 25 और 9 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए। भाजपा के लिए दौसा और करौली में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही, जहां उसके तीन-तीन प्रत्याशी मैदान से बाहर हो गए।

कांग्रेस को ज्यादा बड़ा झटका, 57 प्रत्याशी बाहर

कांग्रेस के सबसे ज्यादा नामांकन अजमेर में 25 और पाली में 9 खारिज हुए। जबकि हनुमानगढ़ मे 3 प्रत्याशी मैदान से बाहर हुए। बीकानेर, टोंक, भीम और श्रीगंगानगर में कांग्रेस के दो-दो नामांकन खारिज हुए। बाकी स्थानों पर एक-एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ।

कांग्रेसः जिलावार इन निकायों में खारिज नामांकन

क्रमजिला/नगर निकायनामांकन खारिज
1अजमेर22
2पाली9
3हनुमानगढ़3
4बीकानेर2
5टोंक2
6भीम (राजसमंद)2
7श्रीगंगानगर2
8सवाई माधोपुर1
9नागौर1
10करौली1
11शाहपुरा (जयपुर)1
12कोटपूतली1
13सांगोद (कोटा)1
14खंडेला (सीकर)1
15सिरोही1
16देवगढ़ (राजसमंद)1
17अलवर1
18जयपुर नगर निगम1

भाजपा के 42 प्रत्याशियों को झटका

भाजपा के अजमेर में 22 और दौसा व करौली में सबसे ज्यादा 3-3, जबकि सवाई माधोपुर में 2 नामांकन खारिज हुए। नागौर, बीकानेर, टोंक, पाली, बूंदी, भीम, देवगढ़, श्रीगंगानगर और अलवर में भी पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए।

भाजपा : जिलावार इन निकायों में खारिज नामांकन

क्रमजिला/नगर निकायनामांकन खारिज
1अजमेर25
2दौसा3
3करौली3
4सवाई माधोपुर2
5नागौर1
6बीकानेर नगर निगम1
7टोंक1
8पाली1
9बूंदी1
10राजसमंद — भीम1
11राजसमंद — देवगढ़1
12श्रीगंगानगर2
13अलवर1

अब समीकरण साधने की चुनौती

नामांकन खारिज होने के बाद अब दोनों दलों के सामने उन वार्डों में चुनावी समीकरण नए सिरे से साधने की चुनौती है। खासतौर पर जहां पार्टी के प्रत्याशी मजबूत माने जा रहे थे, वहां नामांकन निरस्त होने से बागियों और निर्दलीयों को भी मौका मिल सकता है। अलवर में कांग्रेस के वार्ड 58 के प्रत्याशी हेमंत कुमार का नामांकन आपराधिक रिकॉर्ड के कारण खारिज होना बताया गया है। वहीं भाजपा की पूर्व कार्यवाहक सभापति शकुंतला सोनी का नामांकन भी निरस्त हो गया। इससे टिकट चयन के साथ प्रत्याशियों के दस्तावेजों और कानूनी पात्रता की जांच पर भी सवाल उठे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग