Rajasthan Cm Bhajan Lal Sharma : राज्य के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जब पहली बार मुख्यमंत्री कार्यालय में पदभार संभालने पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए सचिवालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी और समर्थक मौजूद थे। शर्मा के वहां पहुंचते ही समर्थकों ने बंसीवारे और गिरिराज महाराज की जयकार करने लगे। शर्मा का काफिला दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर वहां पहुंचा और वे सीधे सीएमओ चले गए।