
राजस्थान के विधि एवं विधिक संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल
Uniform Civil Code Bill Soon : राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। विधि एवं विधिक संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को विधानसभा में यह कह कर सबको चौंका दिया कि राज्य सरकार प्रदेश में समान नागरिकता संहिता बिल यानि (UCC) लाने पर विचार कर रही है। विधायक कालीचरण सराफ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में विधि एवं विधिक संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा इस विषय पर विचार किया जा रहा है। सम्पूर्ण पहलुओं पर विचार करके भजनलाल सरकार उचित समय पर यह बिल लाएगा।
भजनलाल सरकार उत्तराखंड की तर्ज पर राजस्थान में भी जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की तैयारियां कर रही है। हालांकि, सरकार ने बिल लाने और यूसीसी लागू करने की समय सीमा के बारे में नहीं बताया है। उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।
यह भी पढ़ें -
भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने दो दिन पहले कहा था कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर जल्द से जल्द विचार किया जाना चाहिए और इसे लागू किया जाना चाहिए। फरवरी माह में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने विधानसभा के मौजूदा या अगले सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश करने की योजना के बारे में घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि इस सत्र में चर्चा की जाएगी और अगर समय अपर्याप्त है तो इसे अगले सत्र में लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
01 Aug 2024 07:41 pm
Published on:
01 Aug 2024 07:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
