पुलिस कमिश्नर (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के एक मकान के बेसमेंट में पानी भरने से एक पुरुष, एक महिला और उसकी भतीजी डूब गई। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सड़क पर जमा बारिश के पानी के दबाव के कारण मकान की एक दीवार गिर गई और पानी बेसमेंट में घुस गया और तीन लोग फंस गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कमल, पूजा और पूर्वी (नाबालिग) के रूप में हुई है।