7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के डिप्टी CM ने की इन पदों लिए 15 लोगों के नाम की सिफारिश तो वायरल हो गई सूची; जानें

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने इन पदों के लिए 15 लोगों के नामों की सिफारिश की है। जिसके बाद से सूची लगातार वायरल हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 16 Sep 2024, 8:07 AM IST

सीएलजी सदस्य बनाने का काम वैसे तो स्थानीय थाना पुलिस का होता है। लेकिन डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने लैटरपेड पर एक सूची जारी कर मौजमाबाद थानाधिकारी से सीएलजी सदस्य बनाने की सिफारिश की है। यह सूची अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हालांकि पत्रिका इस वायरल सूची की पुष्टि नहीं करता है। वहीं माना जा रहा है कि यह पहला मौका है कि जब किसी उपमुख्यमंत्री ने सीएलजी सदस्य बनाने के लिए थानाधिकारी को ऐसा पत्र भेजा हो।

जानकारी के मुताबिक, यह सूची डिप्टी सीएम बैरवा के लैटरपेड पर उनके हस्ताक्षरों के साथ 26 जून को जारी की गई है। इसमें 15 लोगों के नाम शामिल किए गए। उन्हें सीएलजी सदस्य बनाने को कहा गया।

यह भी पढ़ें : 1 नवंबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री गेहूं! कट जाएगा राशन कार्ड से नाम; जानें क्यों?

थानाप्रभारी बोले- ऐसा पत्र प्राप्त हुआ है

मौजमाबाद थाना प्रभारी संजय प्रसाद मीना ने बताया कि ऐसा पत्र प्राप्त हुआ है लेकिन अभी तक इन नामों में से किसी को सूची में शामिल नहीं किया गया है। अधिकारियों का मार्गदर्शन लेकर निर्णय लिया जाएगा।

वहीं, दूदू महाविद्यालय की एसडीएमसी समिति के लिए भी डिप्टी सीएम ने सिफारिश की है। डिप्टी सीएम से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के 10 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, CM भजनलाल ने किया बड़ा एलान