9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में होगा 5-7 जनवरी को डीजी-आईजी कांफ्रेंस, पीएम मोदी-अमित शाह करेंगे शिरकत

DG-IG conference in Jaipur : राजस्थान की राजधानी जयपुर में नए साल की 5 जनवरी से तीन दिन तक डीजी-आईजी कांफ्रेंस का अयोजन किया जाएगा। इस कांफ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह भी हिस्सा लेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
amit_shah_pm_modi.jpg

Amit Shah - PM Modi

नई सरकार के गठन के बाद राजस्थान एक बड़े आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। देश के सभी राज्यों की पुलिस के मुखिया (डीजी) और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की एक साझा कॉन्फ्रेंस (डीजी-आईजी) कॉन्फ्रेंस जयपुर में होने जा रही है। अगले साल 5-7 जनवरी तक होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी शिरकत करेंगे। सभी राज्यों के डीजी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की कांफ्रेंस (डीजी-आईजी कांफ्रेंस) जयपुर में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। कांफ्रेंस को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

कांफ्रेंस 5, 6, व 7 जनवरी को झालाना स्थित आरआईसी (राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर) में होगी। अमित शाह तीन दिन यहीं रहेंगे। वहीं पीएम मोदी छह जनवरी सुबह जयपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे सात जनवरी को दोपहर तक यहां रहेंगे। इसमें सभी राज्यों के डीजी व केन्द्रीय एजेसिंयों के प्रमुख सहित करीब 80 अधिकारी शामिल होंगे।

संगीनों के साए में होगी सुरक्षा

डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर राजस्थान सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह कॉन्फ्रेंस जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगी। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। तीन दिन तक यह इलाका छावनी में तब्दील हो जाएगा। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए जाएंगे, जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें - कोटा में राजस्थान का पहला स्नेक पार्क जल्द खुलेगा, जानें इसकी खासियतें

यह भी पढ़ें - Video : भजनलाल सरकार का एक और बड़ा आदेश... बोर्ड, निगम, आयोग के मनोनयन खत्म!