17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा-कांग्रेस ने जयपुर जिले में छह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव मैदान में उतारे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
bjp congress

भाजपा-कांग्रेस ने जयपुर जिले में छह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव मैदान में उतारे

जया गुप्ता / जयपुर। कांग्रेस और भाजपा ने जयपुर जिले की छह विधानसभा सीटों से राजस्थान विश्वविद्यालय के छह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमे एक नए चेहरे के रूप में सांगानेर से कांग्रेस ने पुष्पेन्द्र भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। जबकि शाहपुरा से मनीष यादव को काग्रेस ने टिकट दिया है। यादव ने पिछली बार यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

इनके अलावा मालवीय नगर से भाजपा के टिकट पर कालीचरण सराफ, सिविल लाइंस में कांग्रेस से प्रताप सिंह खाचरियावास, झोटवाड़ा में भाजपा से राजपाल सिंह शेखावत और हवामहल में कांग्रेस से महेश जोशी भी राजस्थान विवि के अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस ने चार पूर्व अध्यक्षों और भाजपा ने दो पूर्व अध्यक्षों पर जयपुर जिले में भरोसा जताया है।

कांग्रेस की अटकी 16 सीट, रविवार को होगी घोषणा

कांग्रेस उम्मीदवारों की अब तक दो सूची जारी कर चुकी है। इनमें 184 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। अब शेष रही 16 सीटों पर कांग्रेस रविवार तक सूची जारी करेगी। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब आधा दर्जन सीटें समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल के साथ गठबंधन के चलते कांग्रेस छोड़ सकती है। ऐसे में शेष सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी।

इन सीटों की घोषणा शेष...
नोहर, खण्डेला, महुवा, किशनगढ़, जैतारण, पाली, सुमेरपुर, आसीन्द, भरतपुर, तिजारा, नगर, मुण्डावर, किशनगढ़बास, कुशलगढ़, बाली, मालपुरा।