8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP को फिर मिला तगड़ा झटका, चुनाव से 25 दिन पहले पूर्व प्रदेश महामंत्री ने दिया इस्तीफा, ये है वजह

BJP leader Kuldeep Dhankar resigns from party
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 12 Nov 2018, 5:13 PM IST

Kuldeep Dhankar resigns from BJP

Kuldeep Dhankar resigns from BJP

कोटपूतली/ जयपुर। पावटा पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री BJP leader कुलदीप धनखड़ को विराटनगर से Bhartiya Janta Party का टिकट नहीं मिलने पर सोमवार को प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। धनखड़ ने 16 नवम्बर को नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि धनखड़ 22 सालों से बीजेपी के साथ थे। उन्होंने अपना त्यागपत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष (BJP State President) मदनलाल सैनी को भेजा है।


गौरतलब है कि बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2018) के लिए रविवार देर रात अपने 131 उम्मीदवारों की (Rajasthan BJP Candidate List 2018 ) घोषणा कर दी। जिनमें 85 निवर्तमान विधायक शामिल हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी महासचिव जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फेंस में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।शियों की सूची रविवार देर रात जारी कर दी थी। पार्टी ने 85 निवर्तमान विधायकों को फिर से चुनाव में उतारा है तथा 25 नए चेहरों को मौका दिया है। एक सौ इकत्तीस उम्मीदवारों में 17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति से तथा 12 महिलाएं हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शाह की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।


इन्हें अब भी इंतजार
पार्टी ने अपने कई वरिष्ठ मंत्रियों को टिकट के इंतजार में छोड़ दिया है। इनमें कालीचरण सराफ, राजपाल सिंह शेखावत, यूनुस खान, जसवंत यादव, धनसिंह रावत, हेमसिंह भड़ाना, राजकुमार रिणवां, कैलाश वर्मा, शत्रुघ्न गौतम, मदन राठौड़, सुरेंद्र पाल टीटी ऐसे कई मंत्रियों एवं संसदीय सचिव के टिकट पर फैसला लम्बित रखा गया है। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चाऐं तेज हो गई हैं।