5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत ने साधा BJP पर निशाना, कहा – ‘भाजपा सरकार को उसकी गलतियों की सजा देगी जनता’

गहलोत ने साधा BJP पर निशाना, कहा - 'भाजपा सरकार को उसकी गलतियों की सजा देगी जनता'
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Nov 24, 2018

चित्तौड़गढ़।

राजस्थान में आगामी Rajasthan Vidhansabha Election 2018 का चुनावी संग्राम चल रहा है। चुनावों के नजदीक आने के साथ-साथ ही प्रदेश में पार्टियों की बयानबाजियां भी तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चित्तौड़गढ़ और उदयपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान गहलोत ने एक सभा के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है की प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उसकी गलतियों की सजा देगी। गहलोत ने शनिवार सुबह चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

वहीं गहलोत ने उदयपुर में सीएम राजे पर तंज कसा और कहा कि वसुंधरा अपने शासन काल में जनता से हमेशा दूरिया बनाकर रहती है। अगर वे जनता से जुड़ी रहती तो उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने नतमस्तक नहीं होना पड़ता।

गहलोत ने वसुंधरा पर आरोप लगाया कि हमारी अधिकांश जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। वहीं गहलोत ने सी पी जोशी के बयान पर कहा कि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है। इस वजह से राहुल ने भी पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं से इस प्रकार के बयानों से दूर रहने को कहा है।