6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2018: 7 माह बाद सट्टा बाजार में पहली बार बड़ा उतार-चढ़ाव, बदल सकते हैं समीकरण

टिकट वितरण को लेकर हुए विवाद का खमियाजा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है।
2 min read
Google source verification
satta bazar

जयपुर। टिकट वितरण को लेकर हुए विवाद का खमियाजा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है। नाम वापसी के एक दिन बाद ही शेखावटी के सट्टा बाजार ने कांग्रेस को आठ सीटों का नुकसान बता दिया है। जबकि भाजपा को इतनी ही सीटों का फायदा बताया है।

हालांकि सट्टा बाजार अभी भी कांग्रेस की सरकार बनती दिखा रहा है। वहीं फलोदी के सटोरियों ने नाम वापसी के बाद भाव नहीं खोला है। यह दीगर है कि सट्टा बाजार के दावों की सच्चाई 11 दिसम्बर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगी। नाम वापसी का काम पूरा होने के बाद प्रदेश के सट्टा बाजारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

टिकट वितरण में नेताओं की खींचतान और उसके बाद चुनाव में बागियों के उतरने के साथ असंतुष्ट नेताओं की गतिविधियों पर सटोरियों की निगाह जम गई है। वे इसकी जानकारी जुटा रहे हैं और इसके अनुसार अब भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं फलोदी के सटोरिए फिलहाल राजनीतिक घटनाओं का आंकलन कर रहे हैं और एक-दो दिन में नए भाव खोलेंगे।

सात माह में पहली बार भाजपा बढ़ी
शेखावटी के सट्टा बाजार में सात महीने पहले चुनावी भाव खुला तब कांग्रेस को 103 से 105 व भाजपा को 62 से 64 सीटें मिलती बताई गई थी। बाद में कांग्रेस मजबूत हुई। कांग्रेस की अधिकतम सीटें 133 से 135 बताई गई। भाजपा को 52 सीटों तक लाया गया।

16 नवंबर को कांग्रेस को 132 सीटें व भाजपा को 52 से 54 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया। शुक्रवार को भाव खुले तो बाजार ने कांग्रेस को आठ सीटों के नुकसान के साथ 124 से 126 और भाजपा को इतनी ही सीटों के फायदें के साथ 58 से 60 सीटें बताई गई। सट्टा बाजार में भाजपा की यह बढ़त गत सात महीने में पहली बार बताई गई है।

फलोदी का यह था आंकलन
फलोदी के सट्टा बाजार ने चुनाव घोषणा के साथ ही प्रदेश में इस बार 125-130 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनने पूर्वनुमान जताया थ और भाजपा मात्र 55-60 सीटों पर सिमटने रुझान सामने आया था।

बदल सकते हैं समीकरण
सटोरियों की माने तो नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, वसुंधरा राजे, राहुल गांधी, सचिन पायलट, अशोक गहलोत समेत अन्य नेताओं के दौरों से चुनाव के समीकरण बदल सकते हैं।

भाव कम तो स्थिति मजबूत
सट्टा बाजार में 124-126 सीट कांग्रेस व 58-60 सीट भाजपा सेशन के भाव है। जो बराबरी या एक रुपए का भाव कहा जाता है। वहीं भाजपा को सौ सीट मिलने पर 5 से 6 रुपए और भाजपा की 30 से 40 सीटों के लिए 35-40 पैसे का भाव चल रहा है। वहीं कांग्रेस को 120 सीटों के लिए 25 से 30 पैसे, 125 सीटों के लिए 45 से 52 पैसे और 130 सीटों पर 70 से 80 पैसे का भाव चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग