
BJP Fifth List Released
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के दिन करीब आ गए हैं। 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। भाजपा ने अभी अभी अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भाजपा ने 15 नामों का एलान किया है। इस लिस्ट के बाद भाजपा ने अब तक 197 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की पांचवी लिस्ट में 13 प्रत्याशी नए है जबकि 2 प्रत्याशी को बदला गया है। अटरू से सारिका सिंह और कोलायत से पूनम सिंह कंवर भाटी का नाम बदला है। बाडमेर,पचपेड़वा व बारी का टिकट बाकी है। भाजपा ने पहली सूची में 41, दूसरी में 83, तीसरी में 58 और चौथी में 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। 6 नवम्बर को नामांकन का आखिरी दिन है। इसलिए भाजपा ने आज इस लिस्ट को जारी कर दी है।
राजस्थान बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी
हनुमानगढ़ - अमित चौधरी
कोलायत - अंशुमान सिंह भाटी
सरदारशहर - राजकुमार रिणवा
शाहपुरा - उपेन यादव
सिविल लाइंस जयपुर - गोपाल शर्मा
आदर्श नगर जयपुर - रवि नैय्यर
पिपल्दा टोंक - प्रेमचंद गोचर
कोटा उत्तर - प्रहलाद गुंजल
भरतपुर - विजय बंसल
किशनपोल - चंद्र मोहन बटवाड़ा
राजखेरा - श्रीमति नीरजा अशोक शर्मा
मसूदा - अभिषेक सिंह
शेरगढ़ - बाबू सिंह राठौड़
मावली - केजी पालीवाल बारां अटरू (SC) - राधे श्याम बैरवा
भरतपुर से निलंबित पूर्व विधायक विजय बंसल को बनाया प्रत्याशी
भरतपुर में भाजपा से निलंबित पूर्व विधायक विजय बंसल को प्रत्याशी बनाया गया है। विजय बंसल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खास बताए जाते हैं । 10 दिन पहले भी वसुंधरा राजे से विजय बंसल होटल में मिलने गए थे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी टिकट के दावेदार थे। पर अब बागी होकर उनके सामने चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम नहीं, चार महिलाओं को बनाया उम्मीदवार
राजस्थान चुनाव : 25 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर रिजल्ट
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे। सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट की खास बातें जानें
Updated on:
05 Nov 2023 04:05 pm
Published on:
05 Nov 2023 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
