24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 5th and 8th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड के 5वीं व 8वीं कक्षा के फेल छात्र निराश न हों, मिलेगा एक और अवसर

RBSE 5th and 8th Result 2026 : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 5वीं व 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया। कक्षा 5वीं व 8वीं में जो परीक्षार्थी फेल हो गए हैं तो वे निराश न हो। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उन्हें एक और मौका देगी। पढ़ें पूरी खबर।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Board 5th and 8th class failed students will get another chance Re-examination will be held in 45 days

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

RBSE 5th and 8th Result 2026 : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 5वीं व 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया। कक्षा 5वीं का रिजल्ट 97.75 फीसदी रहा। तो 8वीं के 97.01 फीसदी से बेहतर रहा। पर जो बच्चे इस परीक्षा पास नहीं हुए है तो निराश न हों उन्हें परीक्षा पास करने का एक और मौका मिलेगा।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार 5वीं में 13,68,947 में से 13,33,936 और 8वीं में 12,86,220 में से 12,45,735 स्टूडेंट पास हुए। बावजूद इसके 74 हजार छात्र और छात्राओं की सप्लीमेंट्री आई है। साथ ही साढ़े 6 हजार बच्चों के परिणाम रोके भी गए हैं।

कक्षा 5वीं व कक्षा 8वीं के लिए पासिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं व कक्षा 8वीं के लिए पासिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां सभी छात्रों को अगले कक्षा में ऑटोमैटिक प्रमोशन मिल जाता था, अब यह नियम समाप्त कर दिया गया है।

वर्ष 2026 में हर विषय में न्यूनतम 33 फीसदी अंक अनिवार्य है। नहीं तो अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि, जो छात्र निर्धारित अंक नहीं प्राप्त कर पाएंगे, उन्हें 45 दिनों के भीतर पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

फेल होने वाले विद्यार्थियों निराश न हों - सीएम भजनलाल

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 8वीं एवं 5वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह उपलब्धि आप सभी की मेधा, सतत परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है।

जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो सके हैं, उनसे मेरा स्नेहिल आग्रह है कि वे निराश न हों। असफलता अंत नहीं, बल्कि एक नए संकल्प की शुरुआत है। आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!

कक्षा 5वीं के रिजल्ट में ग्रेडिंग सिस्टम, जानें A1-B1 या D-E के क्या है म्याने

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट में ग्रेडिंग सिस्टम लागू है। बोर्ड परीक्षा के स्कोर के हिसाब से स्टूडेंट्स को A से E तक ग्रेड दिया जाता है।
A1 - 91 से 100 फीसदी
A2 - 81 से 90 फीसदी
B1 - 71 से 80 फीसदी
B2 - 61 से 70 फीसदी
C1 - 51 से 60 फीसदी
C2 - 41 - 50 फीसदी
D - 33 से 40 फीसदी
E - 33 फीसदी से कम।