
C P Joshi BJP
Rajasthan Election 2023 Result : जयपुर में राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने दावा किया है कि, 135 से ज्यादा विधायक भाजपा के चुनकर आएंगे। एक मजबूत सरकार होगी जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। ये मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं। जयपुर में आज गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा मुख्यालय में काउंटिंग एजेंट्स बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में सीपी जोशी ने नेताओं से भाजपा की हार जीत का फीड बैक लिया। इस बैठक में भाजपा के कई दिग्गज प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर अन्य प्रत्याशियों ने भाजपा के जीत पर अलग अलग बयान दिए।
पूरे राजस्थान में खिल चुका कमल - बालमुकुंद आचार्य
हवामहल से भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान। बालमुकुंद आचार्य ने कहा, हवामहल की हवा चल चुकी, पूरे राजस्थान में कमल खिल चुका। अब सिर्फ 3 दिसंबर की औपचारिकता बाकी। एतिहासिक बहुमत मिलेगा और रामराज्य स्थापित होगा। कमल का फूल होगा राजस्थान का मुख्यमंत्री।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Result : राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम - कौन मंत्री, सवाल शुरू
गहलोत साहब का समय खतम - राज्यवर्धन सिंह राठौड़
झोटवाड़ा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौर बोले, भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से आ रही है, गहलोत साहब का समय खतम।
जयपुर में मोदी का क्रेज - रवि नैयर
आर्दशनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रवि नैयर ने कहाकि 145 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। जयपुर में मोदी का क्रेज देखने को मिला।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : एग्जिट पोल पर CM अशोक गहलोत का बेबाक बयान, 3 कारण बताए क्यों बनेगी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार
Published on:
30 Nov 2023 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
