
Priyanka Gandhi
Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस की कद्दावर नेता और महासचिव प्रियंका गांधी कल 20 अक्टूबर राजस्थान के दौसा जिले के सिकराय में एक जनसभा करेंगी। भाजपा, प्रियंका गांधी के निशाने पर रहेगी। कांग्रेस ने 16 अक्टूबर को बारां जिले से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) पर एक जन जागरण यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा 13 जिलों से होते हुए शुक्रवार को दौसा जिले में समाप्त होगी। इस मौके पर आयोजित जनसभा को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की इस जनसभा को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। प्रियंका गांधी इस जनसभा के माध्यम से ईआरसीपी मुद्दे को लेकर 13 जिलों के मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करेंगी।
टोंक के बाद अब दौसा में प्रियंका गांधी
सचिन पायलट, प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। हाल ही प्रियंका ने अपने चुनावी कैम्पेन का आगाज भी सचिन पायलट के गढ़ टोंक विधानसभा क्षेत्र से किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दौसा की जनसभा में प्रियंका गांधी, सचिन पायलट को कोई बड़ा संकेत दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : सीएम अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर बड़ा बयान, उनके टिकट सब क्लीयर
एक वर्ष में दूसरी बार आए गांधी परिवार के सदस्य
एक वर्ष के भीतर दूसरी बार गांधी परिवार का चेहरा कांग्रेस में उत्साह का संचार करने दौसा जिले की धरती पर आ रहा है। दिसम्बर 2022 में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में दौसा जिले में आए और अब 10 माह बाद प्रियंका गांधी ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर सभा करेंगी।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर फंसा पेच, अब इस दिन होगी घोषणा
Updated on:
19 Oct 2023 05:59 pm
Published on:
19 Oct 2023 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
