Rajasthan Election 2023 : राजस्थान पर सीएम अशोक गहलोत ने AICC मुख्यालय दिल्ली में प्रेसवार्ता करते हुए एक बड़ा बयान दिया। कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा, मैं सचिन पायलट के साथ हूं। पायलट मेरे साथ हैं। हम सब पुरानी बातें भूल चुके हैं। सचिन पायलट के साथ सत्ता संघर्ष पर अशोक गहलोत ने कहा, हम सब एकजुट हैं। मैंने किसी भी एक उम्मीदवार (पायलट पक्ष के) का विरोध नहीं किया है। इस प्रकार सीएम गहलोत संकेत दिए हैं कि 2020 में बगावत करने वाले विधायकों को भी टिकट दिए जाएंगे। गहलोत के इस बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सचिन पायलट समर्थक विधायकों की टिकट न मिलने की जो धुकधुकी बनी हुई थी। अब उन्हें टिकट मिल सकेगा।
सीएम गहलोत ने आगे कहा, अभी सिर्फ जीत क्राइटेरिया है। बाकी सब हम भूल चुके हैं। उनके साथ जो गए थे उनके टिकट सब क्लीयर हो रहे हैं। एक टिकट पर भी मैंने ऑब्जेक्शन नहीं किया।