3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के लिए कांग्रेस ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, देखें सभी का प्रोफाइल

Rajasthan Congress Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने इससे पहले राजस्थान चुनाव के लिए दो सूचियां जारी की थीं। अब तक कांग्रेस 95 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।

3 min read
Google source verification
rajasthan congress third list

Rajasthan Congress Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने इससे पहले राजस्थान चुनाव के लिए दो सूचियां जारी की थीं। पहली सूची में 33 और दूसरी में 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। अब तक कांग्रेस 95 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक गायत्री देवी के बहनोई राजेंद्र त्रिवेदी सहाड़ा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं केशोराय पाटन से राकेश बोयत की जगह प्रेम बैरवा को मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस के 19 उम्मीदवारों को प्रोफाइल


1. बगरू विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— गंगा देवी
उम्र: 65, साक्षर
कॅरियर: दो बार विधायक रह चुकी हैं, एक बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
2013: प्रहलाद रघु : हारे 2018: गंगा देवी: जीतीं मौजूदा विधायक: गंगा देवी


2. धौलपुर विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— शोभारानी कुशवाहा
उम्र: 53, घरेलू महिला
कॅरियर: पिछली बार 2018 में भाजपा से चुनाव लड़ा और विजयी रही।
2013: बनवारीलाल शर्मा: हारे 2018: डॉ. शिवचरण कुशवाह: हारे मौजूदा विधायक: शोभारानी कुशवाहा


3. देवली-उनियारा विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— हरीशचन्द्र मीना
उम्र: 69, स्नातकोत्तर
कॅरियर: डीजीपी पद से सेवानिवृत्त होकर राजनीति में आए। पूर्व सांसद, वर्तमान विधायक।
2013: रामनारायण मीणा: हारे 2018: हरीशचन्द्र मीना: जीते मौजूदा विधायक: हरीशचन्द्र मीना

4. नगर विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— वाजिब अली
उम्र: 40, एमटॉक
कॅरियर: पिछली बार 2018 में बसपा से चुनाव लड़ा था और जीत प्राप्त की थी।
2013: शेरसिंह सूपा: हारे 2018: मुरारीलाल गुर्जर: हारे मौजूदा विधायक: वाजिब अली

5. बारां विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— पानाचंद मेघवाल
उम्र: 49, स्नातक
कॅरियर: 1995 में बारां से छात्रसंघ अध्यक्ष, 2003 में अटरू से प्रधान, 2008 में पहली बार विधायक बने।
2013: पानाचंद मेघवाल : हारे 2018: पानाचंद मेघवाल : जीते मौजूदा विधायक: पानाचंद मेघवाल

6. केशवरायपाटन विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— सीएल प्रेमी
उम्र: 65,स्नातक
कॅरियर: बैंक की नौकरी 2008 में विधायक बने, 2018 में बागी हुए हारे। वर्तमान में जिलाध्यक्ष
2013: सीएल प्रेमी: हारे 2018: राकेश बोयत: हारे मौजूदा विधायक: चन्द्रकांता मेघवाल

7. मसूदा विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— राकेश पारीक
उम्र: 64, नॉन मैट्रिक
कॅरियर: एक बार विधायक, सेवादल के प्रदेश संगठक भी रहे
2013: ब्रह्मदेव कुमावत : हारे 2018: राकेश पारीक : जीते मौजूदा विधायक: राकेश पारीक

8. रेवदर विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— मोतीराम कोली
उम्र: 52 वर्ष, दसवीं
कॅरियर: एक बार भाजपा से प्रधान रहे। 2008 में विस का निर्दलीय चुना लड़ा, हारे।
2013: जगसीराम कोली: जीते 2018: जगसीराम कोली: जीते मौजूदा विधायक: जगसीराम कोली


9. सहाड़ा विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— राजेंद्र त्रिेवेदी
उम्र: 61, हायर सैकंडरी
कॅरियर: प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी 2010-15 तक रायपुर पंचायत समिति के उप प्रधान रहे हैं।
2013: कैलाश त्रिवेदी: हारे 2018: कैलाश त्रिवेदी: जीते मौजूदा विधायक: गायत्री देवी त्रिवेदी


10. सीकर विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— राजेंद्र पारीक
उम्र: 75, स्नातक
कॅरियर: वर्तमान विधायक। पिछले कार्यकाल में उद्योग, आबकारी समेत कई विभाग संभाले।
2013: राजेंद्र पारीक 2018: राजेंद्र पारीक मौजूदा विधायक: राजेंद्र पारीक


11. तारानगर विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— नरेंद्र बुडानिया
उम्र: 67, एलएलबी
कॅरियर: तीन बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में तारानगर से ही मौजूदा विधायक।
2013: डॉ. सीएस वैद 2018: नरेंद्र बुडानिया मौजूदा विधायक: नरेंद्र बुडानिया

12. रतनगढ़ विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— पूसाराम गोदारा
उम्र: 56, बीए, एलएलबी
कॅरियर: सुजानगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रहे। कांग्रेस से व निर्दलीय विस चुनाव लड़ चुके हैं।
2013: पूसाराम गोदारा 2018: भंवरलाल पुजारी मौजूदा विधायक: अभिनेष महर्षि

13. सूरजगढ़ विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— श्रवण कुमार
उम्र: 69, ग्यारहवीं
कॅरियर: पिलानी व सूरजगढ़ से कुल पांच बार विधायक का चुनाव जीत चुके।
2013: श्रवण कुमार: हारे, उप चुनाव जीते 2018: श्रवण कुमार: हारे मौजूदा विधायक: सुभाष पूनिया


14. गंगापुर विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— रामकेश मीणा
उम्र: 67, एमए
कॅरियर: दो बार विधायक, पुत्रवधू जिला प्रमुख रह चुकी है। पुत्र युकां राष्ट्रीय सचिव रहे।
2013: रामकेश मीणा: हारे 2018: राजेश अग्रवाल: हारे मौजूदा विधायक: रामकेश मीणा


15. पचपदरा विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— मदन प्रजापत
उम्र: 47, 12वीं पास
कॅरियर: दो बार विधायक 2008 व 2018 में पचपदरा से विधायक।
2013: मदन प्रजापत: हारे 2018: मदन प्रजापत: जीते मौजूदा विधायक: मदन प्रजापत़

संबंधित खबरें


16. बांदीकुई विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— गजराज खटाणा
उम्र: 67, एम.ए
कॅरियर: वर्ष 2008 में कांग्रेस से चुनाव हारे और 2018 में पहली बार विधायक चुने गए।
2013: रामकिशोर सैनी: हार 2018: गजराज खटाणा: जीत मौजूदा विधायक: गजराज खटाणा

17. झाड़ोल विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— हीरालाल दरांगी
उम्र: 54, शिक्षा 12वीं
कॅरियर: 2013 में विधायक बने। कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष, आदिवासी नेता हैं।
2013: हीरालाल दरांगी: जीते 2018: सुनील भजात: हारे मौजूदा विधायक: बाबूलाल खराड़ी


18. करौली विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— लाखनसिंह मीना
उम्र: 59, स्नातक
कॅरियर: वर्ष 2018 के चुनाव में करौली से बसपा टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए।
2013: दर्शनसिंह गुर्जर: जीते 2018: दर्शनसिंह गुर्जर : हारे मौजूदा विधायक: लाखनसिंह मीना


19. सपोटरा विधानसभा सीट

कांग्रेस उम्मीदवार— रमेशचन्द मीना
उम्र: 60, बीटेक
कॅरियर: सपोटरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार से लगातार विधायक। वर्तमान में मंत्री भी।
2013: रमेशचन्द मीना : जीते 2018: रमेशचन्द मीना : जीते मौजूदा विधायक: रमेशचन्द मीना

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इन 54 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में कौन-किसके सामने, देखें उम्मीदवारों की सूची

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, इनको मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग