4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election: भाजपा-कांग्रेस के 80 स्टार प्रचारकों में इन 20 की रही सबसे ज्यादा डिमांड

Rajasthan Election: विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की ओर से हर बार चालीस-चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जाती है, लेकिन चुनाव में सभी स्टार प्रचारकों की सभाएं कराए जाने को लेकर पार्टियों के डिमांड नहीं आती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 29 Nov 2023, 7:50 AM IST

election

Rajasthan Election: विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की ओर से हर बार चालीस-चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जाती है, लेकिन चुनाव में सभी स्टार प्रचारकों की सभाएं कराए जाने को लेकर पार्टियों के डिमांड नहीं आती। इस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के 80 स्टार प्रचारकों में 20 नेताओं की सभाएं कराने के लिए उम्मीदवारों ने डिमांड की। इनमें केंद्रीय बड़े नेताओं के दौरे संगठन स्तर पर तय किए गए हैं। वहीं राज्य स्तरीय नेताओं के दौरे प्रत्याशियों की मांग के अनुसार कराए गए, लेकिन ये नेता मांग के अनुसार सभी सीटों प्रचार के लिए नहीं पहुंच सके। ऐसे में इन्हें अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने को लेकर अलग-अलग वीडियो तक जारी करने पड़े।

कांग्रेस - 7 केंद्रीय नेताओं की रही ज्यादा डिमांड
कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में 27 केंद्रीय व अन्य प्रदेश के नेताओं के नाम शामिल किए थे, लेकिन क्षेत्र में इन में से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेन्द्र हुड्डा, जिग्नेश मेवानी, कन्हैया कुमार की डिमांड रही।


कांग्रेस - स्टार प्रचारकों में गहलोत सबसे ऊपर
स्टार प्रचारकों की सूची में 13 राज्य स्तरीय नेता स्टार प्रचारक बनाए गए थे, लेकिन प्रदेश के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे ऊपर रहे। पार्टी के वॉर रूम के सूत्रों के मुताबिक 115 से 120 सीटों से गहलोत की सभा को लेकर उम्मीदवारों ने डिमांड की। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर सचिन पायलट रहे। पायलट के लिए करीब 70 सीटों और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की 25 से 30 सीटों से डिमांड आई। लेकिन कोई भी नेता डिमांड वाली सभी जगहों पर समय की कमी के चलते चुनावी सभाएं नहीं कर सके।


भाजपा -पांच केंद्रीय नेताओं पर जताया ज्यादा भरोसा
भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में 23 केंद्रीय व अन्य प्रदेशों के वरिष्ठ नेता शामिल थे। इनमें से 5 केंद्रीय नेताओं की ज्यादा डिमांड रही। इनमें पीएम नरेन्द्र मोदी, अमितशाह, जे.पी. नड्डा, योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हैं। इनमें भी मोदी, शाह और नड्डा ने सभाएं ज्यादा की.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के दिग्गज विधायक पर एफआईआर दर्ज, भाजपा नेता लखावत नाराज, बोले - कांग्रेस को देंगे उचित जवाब

भाजपा - समय की कमी के चलते नहीं जा सके
स्टार प्रचारकों की सूची में 17 राज्य स्तरीय नेता शामिल किए गए थे, लेकिन 5 नेताओं की डिमांड सबसे ज्यादा रही। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजेन्द्र राठौड़, किरोड़ीलाल मीना, गजेन्द्र सिंह शेखावत और अर्जुनराम मेघवाल शामिल हैं। चुनाव प्रबंधन समिति को आई डिमांड के अनुसार राजे की करीब 110 विधानसभा क्षेत्र, किरोड़ीलाल और राजेन्द्र राठौड़ की करीब 30-30 विधानसभा क्षेत्र और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह व अर्जुन राम मेघवाल की करीब 25-25 विधानसभा सीटों से डिमांड आई। लेकिन कोई भी नेता समय की कमी के चलते सभी सीटों पर जा नहीं सके।

यह भी पढ़ें : सीएम गहलोत के 'अंडरकरंट' बयान पर राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान, जानें क्या कहा