25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : दिल्ली में इस बैठक के बाद कभी भी हो सकती है राजस्थान चुनाव डेट की घोषणा

Rajasthan Elections 2023 : दिल्ली में इस बैठक के बाद कभी भी हो सकती है राजस्थान चुनाव डेट की घोषणा

Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान में चुनावी बिगुल कभी भी बज सकता है। राजस्थान में आचार संहिता पर फैसला जल्द ही आने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Oct 2023, 1:22 PM IST

election.jpg

Rajasthan Assembly Elections 2023

Rajasthan Election 2023 date Soon : राजस्थान में चुनावी बिगुल कभी भी बज सकता है। राजस्थान में आचार संहिता पर फैसला जल्द ही आने वाला है। विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को दिल्ली में पर्यवेक्षकों और नोडल अधिकारियों एक बैठक बुलाई है। इस बैठक का मुख्य मुद्दा सुचारू रूप से चुनाव करवाना है। मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में 5 राज्यों के पर्यवेक्षकों की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए हो रही है। माना जा रहा है कि अब समय दूर नहीं है। चुनाव आयोग की इस बैठक के बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की डेट का एलान हो सकता है। सूबे में आचार संहिता लागू हो जाएगा। चर्चाएं है कि 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच किसी भी दिन चुनाव आयोग राजस्थान चुनाव की डेट की घोषणा कर सकता है।

राजस्थान में एक ही चरण में हो सकते हैं चुनाव

चुनाव आयोग जिस तेजी से काम कर रहा है, उससे लगता है कि राजस्थान में चुनावी बिगुल बजने जा रहा है। राजनीतिक पंड़ितों का मानना है कि राजस्थान में एक ही चरण में चुनाव कराए जा सकते हैं। मतगणना 10-15 दिसम्बर के बीच कभी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections : राजस्थान में भी उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है भाजपा, इस दिन आ सकती है कांग्रेस-भाजपा की पहली सूची

20 अक्टूबर के आस-पास आएगी पहली लिस्ट

राजस्थान की दोनों अहम पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने लगातार रणनीति बना रही है। उम्मीदवारों की पहली सूची भी अब नवरात्र के बाद 20 अक्टूबर के आस-पास ही आने की संभावना दिख रही है। प्रदेश कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक समन्वयक सुखजिंदर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में शुक्रवार को वॉर रूम में होगी।

कोई टिकट पाने की चाह में तो कोई बचाने की जुगत में

राजस्थान विधानसभा चुनाव की सियासी पिच पर इस बार बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता किस्मत आजमाने का दम भर रहे हैं। टिकट के दावेदार किसी भी शीर्ष नेता को नहीं छोड़ रहे हैं। जयपुर से दिल्ली की दौड़ अब नागपुर तक पहुंच गई है। कोई टिकट पाने की चाह में तो कोई बचाने की जुगत में है। कद्दावर नेताओं का रूट भी अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय की तरफ से गुजर रहा है।

यह भी पढ़ें - जोधपुर में PM Modi कांग्रेस पर गरजे, बोले - लाल डायरी में है भ्रष्टाचार की काली करतूत, जानें भाषण की 10 बड़ी बातें