2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Elelction: झूठ और फरेब की कांग्रेस को जनता ने नकारा, सिर्फ नतीजे आना बाकी-ठाकुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। मगर प्रदेश में सियासत का पारा उच्चतम स्तर पर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शनिवार को जयपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब कि कांग्रेस को जनता ने पहले ही नकार दिया है, कल तो सिर्फ नतीजे आने बाकी हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Dec 02, 2023

Rajasthan Elelction: झूठ और फरेब की कांग्रेस को जनता ने नकारा, सिर्फ नतीजे आना बाकी-ठाकुर

Rajasthan Elelction: झूठ और फरेब की कांग्रेस को जनता ने नकारा, सिर्फ नतीजे आना बाकी-ठाकुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। मगर प्रदेश में सियासत का पारा उच्चतम स्तर पर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शनिवार को जयपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब कि कांग्रेस को जनता ने पहले ही नकार दिया है, कल तो सिर्फ नतीजे आने बाकी हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है, कमल का फूल खिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे आने वाले हैं। यहां की जनता एक अच्छी सरकार चाहती है। इसलिए उन्होंने भाजपा को वोट किया है। ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो चुका है और जनता को कांग्रेस सरकार से मुक्ति मिलेगी।

झूठ-फरेब फैलाकर कांग्रेस की सरकार बनाई

उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस के केंद्र के नेताओं ने झूठ और फरेब फैलाकर कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन पांच सालों में सरकार ने कुछ नहीं किया। यह सरकार पूरे तरीके से बेनकाब हो गई है। जनता ने तो 25 नवंबर को ही ईवीएम का बटन दबाकर अपना जनादेश दे दिया है। झूठ और फरेब की कांग्रेस को जनता पहले ही नकार चुकी है। राजस्थान में कमल खिल रहा है।

यह भी पढ़ें:-Politics of Manipulation: तीन को होगा फैसला, सत्ता की चाबी किसके हाथ, जोड़-तोड़ की सियासत शुरू