25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जाति जनगणना पर सियासत शुरू, CM अशोक गहलोत पर बिफरे राजेंद्र राठौड़ और राज्यवर्धन राठौड़

जाति जनगणना पर सियासत शुरू, CM अशोक गहलोत पर बिफरे राजेंद्र राठौड़ और राज्यवर्धन राठौड़

Politics on Caste Census : राजस्थान में जाति जनगणना कराई जाएगी। CM अशोक गहलोत की इस घोषणा के बाद भाजपा नेता बिफर गए। अशोक गहलोत पर निशाना साधने लगे। राजेंद्र राठौड़ और राज्यवर्धन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा पहले क्यों नहीं किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Oct 2023, 2:33 PM IST

ashok_gehlot_rajyavardhan_rathore_rajendra_rathore.jpg

Ashok Gehlot Rajyavardhan Rathore Rajendra Rathore

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के डेट की घोषणा शीघ्र होने वाली है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर वार और पलटवार करने से नहीं चूक रहे हैं। राजस्थान जाति जनगणना कराई जाएगी। CM अशोक गहलोत की इस घोषणा के बाद भाजपा नेता बिफर गए। अशोक गहलोत पर निशाना साधने लगे। राजेंद्र राठौड़ और राज्यवर्धन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर जमकर तंज कसा। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, अगर जातिगत जनगणना की इतनी आवश्यकता थी तो पहले क्यों नहीं किया। जातिगत जनगणना करवाने का संवैधानिक अधिकार केंद्र सरकार का है पर सर्वेक्षण के नाम पर खोए जनाधार को यह कहना कि मैं जातिगत आधार पर योजना बनाऊंगा, योजना तो तब बनाएंगे जब सरकार बनेगी।

सीएम गहलोत हर बार करते हैं एक घोषणा - राज्यवर्धन राठौड़

राजस्थान में जातीय जनगणना की घोषणा पर भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, राजस्थान के विकास से लोगों को भ्रमित करना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नीति है। हर बार एक घोषणा करते हैं, बड़े-बड़े पोस्टर लगा देते हैं। 2011 में कांग्रेस ने जो पूरे देश में जनगणना की थी उसके आंकड़े अभी तक क्यों जारी नहीं किए गए? आप नई जनगणना की बात कर रहे हैं जब इनके सरकार के 2 दिन बचे हैं। क्या सारे के सारे सरकारी अधिकारी आप चुनाव से निकाल लेंगे और जनगणना में लगा देंगे? बिहार की जनगणना के वीडियो आ रहे हैं कि लोगों से उनकी जाति पूछी ही नहीं गई। वहां फर्जीवाड़ा हुआ है।

राजस्थान में होगी जातिगत जनगणना

राजस्थान में जातिगत जनगणना होगी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस घोषणा के बाद राजस्थान की सियासत गरमा गई है। शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार की तर्ज पर राजस्थान में भी जातिगत जनगणना होगी। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही भागीदारी तय होगी। सीएम ने कहा कि राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नारा होगा- 'काम दिया है दिल से, कांग्रेस फिर से'।