5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईशा अंबानी की शादी में ​क्वीन हरीश ने किया था शानदार डांस, ऐश्वर्या भी हो गई थी मुरीद, देखें वीडियो

जोधपुर में बिलाड़ा के समीप सडक़ हादसे में राजस्थान के फेमस डांसर क्वीन हरीश की मौत ( Dancer Queen Harish Died ) से प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-दुनिया के उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर है।

2 min read
Google source verification
dancer queen harish

फेमस डांसर क्विन हरीश, ऐश्वर्या राय

जयपुर। जोधपुर में बिलाड़ा के समीप सडक़ हादसे में राजस्थान के फेमस डांसर क्वीन हरीश की मौत ( Dancer Queen Harish Died ) से प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-दुनिया के उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर है। क्विन हरीश एक मात्र ऐसे पुरुष कलाकार थे, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म में आइटम गर्ल की भूमिका अदा की। हरीश के डांस के बॉलीवुड अभिनेता भी काफी दीवाने थे।

क्वीन हरीश ने कुछ माह पहले पत्रिका से खास बात कर अनुभव शेयर किए थे। उन्होंने बताया था कि 'गंगाजल' में आइटम डांस करने का मौका मिला उस वक्त मेल आइटम डांसर के रूप में पहली बार नाम लिया गया।

उन्होंने बताया कि ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्म करने का मौका मिला। वहां ऐश्वर्या राय को मेरा डांस काफी पसंद आया, उन्होंने अपनी बेटी आराध्या को मुझसे मिलवाया। ऐश्वर्या चाहती थी कि हमारी कलाओं के बार में नई जनरेशन को पता चले। हमने साथ में डांस किया और वह डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ।

बॉलीवुड फिल्म में आइटम गर्ल बना था क्विन हरीश, देश-दुनिया के लाखों प्रशंसकों में छाई मायूसी

IMAGE CREDIT: queen harish

देश-विदेश के लोग डांस सीखने आते हैं
हरीश ने कहा था कि डांस वर्कशॉप 2002 में काफी चर्चा में आ गया था। लेकिन जब जब से हमारे यहां योगा की पॉपुलैरिटी बढ़ी है, तब से हमारे डांस से विदेश लोग ज्यादा जुड़ने लगे है। घूमर हो या कालबेलिया डांस, इनमें योगा का जुडाव हमेशा से रहा है। इसलिए अब विदेशी टूरिस्ट्स किले और रेतीले धोरे देखने के अलावा हमारे डांस और म्यूजिक से भी जुड़ने आते हैं। उन्होंने बताया था कि मेरी डांस वर्कशॉप में हमेशा विदेशी लोगों की संख्या ज्यादा रहती है, यहां तक की विदेशों में भी वर्कशॉप आयोजित करने के लिए बुलाया जाता।

PICS: मशहूर डांसर Queen Harish का निधन, एक लड़का जो लड़की के रूप में डांस कर छा गया दुनिया में

सीएम ने भी जताया दुःख

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot )ने ट्वीट करके इस हादसे पर दुःख जताते हुए कहा कि ख्यातनाम कलाकार हरीश कुमार उर्फ़ क्वीन हरीश सहित चार लोगों की दर्दनाक मृत्यु बेहद दुखद है। राजस्थान की लोक कला संस्कृति को समर्पित हरीश ने विशेष शैली में नृत्य कला से जैसलमेर को एक अलग पहचान दी। उनका निधन लोक कला क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग