10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाके को काम का हिसाब देने आई हूं: वसुंधरा

राजस्थान गौरव यात्रा : छीपाबड़ौद, अटरू और समरानियां में की सभा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 16 Sep 2018, 12:34 AM IST

इलाके को काम का हिसाब देने आई हूं: वसुंधरा

इलाके को काम का हिसाब देने आई हूं: वसुंधरा

कोटा, झालावाड़. बारां. मेरा इस इलाके से तीन पीढिय़ों का साथ है। मैं अपने इलाके को काम का हिसाब देने आई हूं। भाजपा फिर सत्ता में आएगी और आगामी मार्च के बाद राज्य में एक भी घर ऐसा नहीं होगा, जहां बिजली नहीं होगी। यह बात यहां शनिवार को राजस्थान गौरव यात्रा लेकर पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने छीपाबड़ौद, अटरू और समरानियां में सभाओं में कही।
भगवा रंग की साड़ी पहन सभा स्थलों पर पहुंची मुख्यमंत्री ने सभाओं में कांग्रेस पर जमकर प्रहार बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में बीमारू प्रदेश कहा जाने वाला राजस्थान आज अन्य प्रदेशों के मुकाबले विकास में दूसरे नम्बर पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में पेट्रोल-डीजल के भाव हमेशा आसमान छूते रहे, हमने आम आदमी और किसानों की समस्या को देखते हुए पेट्रोल-डीजल पर ४ फीसदी वैट कम कर किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को पहली सभा छीपाबड़ौद में की, इसके बाद अटरू व समरानियां में भी जनसभा को संबोधित किया। समरानिया से मुख्यमंत्री रोड शो करती हुई देर शाम को बारां शहर में पहुंची।

गिनाई उपलब्धियां, की घोषणाएं

इससे पहले झालावाड़ के झालरापाटन से हेलीकॉप्टर से सीएम सीधे छीपाबड़ौद के मंडी स्थल पर पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां छबड़ा में कॉलेज और हरनावदा को उप-तहसील बनाने सहित कई स्थानीय योजनाओं को गिनाते हुए खाद्य सुरक्षा योजना, भामाशाह, अन्नपूर्णा, जननी सुरक्षा जैसी उपलब्धियां गिनाईं।
मुख्यमंत्री ने विधानसभावार पुल-एनीकट निर्माण, जीएसएस निर्माण जैसी घोषणाएं भी कीं।

कतार में बैठने को मारामारी

मंच पर मुख्यमंत्री वाली कतार में बैठने को सभी नेता लालायित रहे। विधानसभा क्षेत्रों के ज्यादातर नेता उनके पीछे की कतार में बैठे। स्थानीय विधायक को जरूर उनकी कतार में स्थान मिला। सांसद दुष्यंत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी उनके साथ बैठे नजर आए।

काले रंग का खौफ

गौरव यात्रा में काले रंग का खौफ छाया रहा। सभा स्थल पर लोगों को काली शर्ट-पेंट तक पहन कर आने नहीं दिया। पुलिसकर्मी काले रंग से खौफ खाए हुए थे। जो लोग गलती से काला रंग का कपड़ा पहने कर गए, उनके कपड़े सभा स्थल के बाहर ही उतरवा लिए गए।

यात्रा आज कोटा में, तीन जगह सभाएं

यात्रा तीसरे दिन रविवार को कोटा जिले में प्रवेश करेगी। कोटा जिले में एक दिन में मुख्यमंत्री तीन विधानसभा क्षेत्र में पीपल्दा विधानसभा के इटावा, सांगोद विधानसभा के दीगोद, कोटा उत्तर में बैराज के पास के पार्क में
सभा को सम्बोधित करेंगी। सीएम का रात्रि विश्राम डीसीएम रेस्ट हाउस में होगा। १७ सितम्बर को सांसद ओम बिरला व विधायक संदीप शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री का स्वागत होगा।