
भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव अर्चना सिंह। फोटो पत्रिका
Rajasthan : राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव अर्चना सिंह को गुरुवार रात एपीओ (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) कर दिया। कार्मिक विभाग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। अधिकृत तौर पर तो इस कार्रवाई के बारे में कुछ नहीं बताया जा रहा, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई होने की बात सामने आ रही है। इसे बांसवाड़ा में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ा होना माना जा रहा है।
पीएम मोदी को शिलान्यास और लोकार्पण से जुड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी 4 मिनट की शॉर्ट फिल्म की वीडियो दिखाई गई। इसी दौरान कुछ क्षण के लिए डिस्प्ले स्क्रीन बंद हो गई। इससे प्रशासन में खलबली मच गई।
पीएम नरेंद्र मोदी की गुरुवार को नापला के न्यूक्लियर पावर प्लांट परिसर में हुई सभा में दक्षिण राजस्थान के बांसवाड़ा-डूंगरपुर के अलावा उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और अन्य जिलों से भी करीब एक लाख लोग जुटे। प्रधानमंत्री मोदी न्यूक्लियर पावर प्लांट परिसर में दो घंटे 20 मिनट तक रहे। पीएम मोदी ने 1.22 लाख करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।
Updated on:
26 Sept 2025 10:34 am
Published on:
26 Sept 2025 08:55 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
