25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / शहरी निकाय चुनाव पर राजस्थान सरकार का नया फार्मूला, बोर्ड भंग किए बिना ही कराएगी चुनाव

शहरी निकाय चुनाव पर राजस्थान सरकार का नया फार्मूला, बोर्ड भंग किए बिना ही कराएगी चुनाव

Rajasthan Municipal Elections Update : एक राज्य-एक चुनाव। राजस्थान के निकायों का इस वर्ष चुनाव होना है। पर इन 91 निकायों ने पेंच फंसा रखा है।सरकार नए फार्मूला पर विचार कर रही है। जी, बोर्ड भंग किए बिना ही सरकार कराएगी शहरी निकाय चुनाव। जानें पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Jun 2025, 7:53 AM IST

Rajasthan Government New Formula on Urban Body Elections Government will Conduct Elections without Dissolving Board

सीएम भजनलाल। साभार सोशल मीडिया अकांउट X

Rajasthan Municipal Elections Update : राजस्थान सरकार प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के चुनाव एक साथ इसी वर्ष नवम्बर-दिसम्बर में कराने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा 91 निकाय बने हुए हैं। इनका कार्यकाल जनवरी व फरवरी में पूरा होगा। कानूनी रूप से इन निकायों का बोर्ड भंग करना आसान नहीं है। राजनीतिक रूप से भी विरोध की आशंका है। इसलिए सरकार विचार कर रही कि इनका बोर्ड भंग किए बिना चुनाव तो करा लिए जाएं और कार्यकाल पूरा होने के बाद नए बोर्ड का गठन करें। अब इस आधार पर भी होमवर्क किया जा रहा है।

इसी वर्ष होंगे निकायों के चुनाव

निकायों के चुनाव इसी वर्ष होंगे। जिन निकायों का कार्यकाल जनवरी में पूरा होगा, उनके भी चुनाव एक साथ ही करा लिए जाएंगे। बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए बोर्ड प्रभावी हो जाएगा। इस विकल्प पर विचार किया जा रहा है।
झाबर सिंह खर्रा, स्वायत्त शासन मंत्री

यह भी पढ़ें :Army Recruitment Exam : सेना भर्ती परीक्षा 30 जून से राजस्थान के 9 शहरों होगी, प्रवेश पत्र जारी

कार्यकाल पांच साल नियत

प्रावधान के अनुसार बोर्ड का कार्यकाल पांच साल नियत है। चुनाव बोर्ड समयावधि से पूर्व कराए जा सकते हैं, लेकिन नया बोर्ड तभी कार्यभार ग्रहण कर सकता है जब पुराने बोर्ड का कार्यकाल खत्म होगा।
अशोक सिंह, पूर्व विधि परामर्शी और नगरपालिका एक्ट के जानकार

अगस्त से मतदाता सूची का काम

वार्ड पुनर्गठन-परिसीमन का काम जुलाई में पूरा होगा। अगस्त में निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने के बारे में बताया जाएगा और मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में चरणबद्ध भी हो सकते हैं निकाय चुनाव, मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान

दो ही स्थिति में भंग हो सकता है बोर्ड

नगर पालिका एक्ट के तहत केवल दो ही स्थिति में बोर्ड भंग किया जा सकता है। यदि नगरपालिका अपने कर्तव्यों की पालना करने में विफल रहे या उसके सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम हो जाए।

यह भी पढ़ें :राजस्थान सरकार धर्मांतरण पर करे कठोर कार्रवाई, विहिप की मांग

ये हैं निकाय

1- नगर निगम: अजमेर व भीलवाड़ा
2- नगर परिषद: किशनगढ़, केकड़ी, नागौर, कुचामनसिटी, शाहपुरा, सुजानगढ़, सरदारशहर, फतेहपुर शेखावाटी, बूंदी, झालावाड़, सलूम्बर, प्रतापगढ़, राजसमन्द, डूंगरपुर, सांचौर।
3- नगर पालिका: विजयनगर, सरवाड़, टोडारायसिंह, मालपुरा, निवाई, देवली, उनियारा, लाडनूं, परबतसर, नावा, मेड़तासिटी, कुचेरा, मूण्डवा, डेगाना, जहाजपुर, माण्डलगढ़, गंगापुर, आसीन्द, गुलाबपुरा, नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, छापर, बीदासर, रतननगर, तारानगर, राजलदेसर, संगरिया , नोहर, भादरा, रावतसर, पीलीबंगा, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़ शेखावाटी, श्रीमाधोपुर, खण्डेला, रींगस, लोसल, नवलगढ़, चिडा़वा, बग्गड़, खेतडी़, मुकुन्दगढ़, सूरजगढ़, उदयपुरवाटी, पोकरण, सोजतसिटी, सादडी़, बाली, तखतगढ़, रानीखुर्द, खुडाला-फालना स्टेशन, जैतारण, लाखेरी, केशोरायपाटन, नैनवां, कापरेन, इन्द्रगढ़, भवानीमण्डी, पिडावा, अकलेरा, झालरापाटन, फतेहनगर, भीण्डर, कुशलगढ़, कपासन, बेंगू, बड़ीसादड़ी, छोटीसादड़ी, देवगढ़, सागवाड़ा।