संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कुछ समय पूर्व राज्य सरकार से धर्मांतरण विरोधी कानून के कठोरता से पालन की मांग की थी। विहिप ने भरतपुर, अलवर, धौलपुर, टोंक, जयपुर सहित अनेक स्थानों पर धर्मांतरण में लिप्त गैंगों का पर्दाफाश किया था। ऐसा लगता है कि पुलिस, प्रशासन और एजेंसियों की ढिलाई से राज्य में मिशनरियों का दुस्साहस बढ़ रहा है।