17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में सीएम की नाराजगी के चलते हो गए जिला कलक्टर समेत इन आला अधिकारियों के तबादले

करौली में अभिमन्यु और सिरोही में संदेश नायक होंगे जिला कलक्टर। तीन आईएएस और सात आरएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिनमें करौली एडीएम नरेन्द्र कुमार जैन अब एपीओ....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

vijay ram

•

Updated: 19 May 2017, 8:30 PM IST

Rajasthan Govt

Rajasthan Govt

'आपका जिला आपकी सरकार' के तहत विभिन्न योजनाओं में मुख्यमंत्री को गड़बड़ी मिलना करौली के प्रशासनिक अधिकारियों को भारी पड़ गया। सरकार ने शुक्रवार को जिला कलक्टर समेत सभी आला अधिकारियों को बदल दिया है।


कार्मिक विभाग ने मनोज कुमार शर्मा को करौली जिला कलक्टर पद से हटाकर बीकानेर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए। उनके स्थान पर अभिमन्यु कुमार सिंह को लगाया गया है। जबकि सिरोही में जिला कलक्टर पद पर संदेश नायक को भेजा गया है। नायक की बतौर जिला कलक्टर पहली नियुक्ति है।


इसके अलावा अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार जैन के साथ बीकानेर की सहायक भू-प्रबंध अधिकारी बिन्दू खत्री को आगामी आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया। करौली अतिरिक्त जिला कलक्टर पद पर राजनारायण शमाज़् को स्थानांतरित किया है।

उधर, वहीं सुरेन्द्र माहेश्वरी को करौली जिला परिषद सीईओ, दाताराम को करौली से जैसलमेर जिला परिषद के एसीओ, विष्णु कुमार गोयल प्रथम को करौली से पुष्कर उपखंड अधिकारी पद पर, प्रेमनारायण परमार को श्रीगंगानगर राजस्व अपील अधिकारी, मनमोहन व्यास को फूलियाकलां उपखंड अधिकारी, सुशीला वमाज़् को बीकानेर सहायक भू प्रबंध अधिकारी पद पर स्थानांतरित किया।


Read: आपने बाहुबली—2 देखी है? यदि राजकाज और सिंहासन की लालसा है तो ये खबर पढिए
फील्ड में काम नहीं दिखा तो हटा दिया
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री तीन दिनों तक करौली रही थी। इस दौरान उन्होंने कई जगह निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठकें की। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियोंं से फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्कूल, राशन की दुकानों, पेट्रोल पंपों पर अनियमितताएं मिली थी। इसके अलावा ïफ्लैगशिप योजनाओं के क्रियांवयन में करौली पिछड़ा हुआ नजर आया था। इसका असर अफसरों की बदली के रूप में देखा जा रहा है।

jaipur/baahubali-2-box-office-collection-day-21-1-500-crore-worldwide-and-built-many-records-2578267.html">
Read: दुनियाभर में 1500 करोड कमाने वाली पहली इंडियन मूवी बनी बाहुबली 2, महज 20 दिन में बना ये क्लब