Rajasthan News : राजस्थान में ग्राम पंचायत और पंचायत समितियों के पुनर्गठन और नव सृजन की प्रक्रिया के तहत प्रस्तावों पर आपत्तियां ली जा रही हैं। बड़ी संख्या में आपत्तियां आ भी रही हैं, लेकिन अधिकारी उलझन में हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि मापदंड पर खरे नहीं उतरने वाले प्रस्तावों को भी भिजवाना चाहते हैं जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस की आपत्ति है कि जनसंख्या के अनुपात के जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। कलक्टरों के पास 13 मई तक आपत्तियों का निस्तारण करने समय है।