5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक कल, निर्मला सीतारमण आज पहुंचेंगी जैसलमेर

GST Council 55th Meeting Jaisalmer : जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक कल शनिवार यानि 21 दिसम्बर को शुरू होगी। जैसलमेर में दो दिन बजट बनाने वाले अधिकारी और मंत्रियों का मेला रहेगा। केन्द्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलात मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को जैसलमेर आएंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Dec 2024, 12:37 PM IST

Rajasthan GST Council 55th Meeting Tomorrow Nirmala Sitharaman will reach Jaisalmer today

GST Council 55th Meeting Jaisalmer : जीएसटी से जुड़े मुद्दों और बजट पूर्व चर्चा के लिए केंद्र और राज्यों के बजट को अंतिम रूप देने वाले देशभर के वित्तीय प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और मंत्री दो दिन तक जैसलमेर में रहेंगे। जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक शनिवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होगी। जिसमें राज्यों के वित्तमंत्री भी शामिल होंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को प्री-बजट चर्चा होगी। बैठक में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम, बोतलबंद पानी, साइकिलों व घड़ियों पर जीएसटी दर निर्धारण से जुड़े फैसले होंगे।

सोनार दुर्ग के आस.पास भी कराया गया सौंदर्यीकरण

जीएसटी काउंसिल की बैठक की तैयारियों के अंतर्गत करीब एक पखवाड़े से जैसलमेर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रमुख मार्गों को रोशनी से सजाया गया है। वहीं ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के आसपास भी सौंदर्यीकरण कराया गया है।

यह भी पढ़ें -Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान के इन 6 संभाग में 26-27 दिसम्बर को होगी बारिश

जैसलमेर के विख्यात लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

इस दौरान मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। जिसमें जैसलमेर के विख्यात लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इनमें वे मशहूर लोक कलाकार शामिल होंगे। जिन्होंने दुनिया में मरु लोकसंगीत की मिठास बिखेरी है।

परोसे जाएंगे मिलेट्स के व्यंजन

जानकारी के अनुसार जीएसटी काउंसिल बैठक और प्री बजट मीटिंग में शामिल होने वाले मेहमानों को नाश्ते और भोजन में मिलेट्स यानी मोटे अनाज के व्यंजनों की प्रमुखता दी जाएगी। मिलेट्स में बाजरा व रागी का भरपूर इस्तेमाल होगा। बाजरे की मिठाइयां भी परोसी जाएंगी।

यह भी पढ़ें -जयपुर के लिए खुशखबर, मौसम की तरह अब वायु प्रदूषण का भी लग रहा पूर्वानुमान