महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की फूड-न्यूट्रिशियन विभागाध्यक्ष प्रो. ऋतु माथुर ने बताया कि सामान्यत: मैदा, ड्रायफ्रूट, घी, क्रीम से निर्मित पेस्ट्री ज्यादा पसंद की जाती हैं। रागी, जौ, मक्का, चना, बाजरा से निर्मित पेस्ट्री अभी चलन में नहीं है। मिलेट्स से केक तो बन रहे हैं। यह पकने के बाद सत होते हैं, जबकि मैदा मुलायम होने से पेस्ट्री बनाने में अनुकूल होती है।