
Hema Malini
महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर की ओर से शनिवार को न्यायमूर्ति डॉ. दलवीर भंडारी को विधि विषय में डॉक्टरेट की मानद उपाधि और सांसद हेमा मालिनी को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। राजभवन में आयोजित विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राज्यपाल कलराज मिश्र ने यह उपाधियां प्रदान कीं। राजभवन प्रवक्ता के अनुसार, इस अवसर पर कुलाधिपति राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, समाज में अपने बूते विशिष्ट पहचान बनाने वाली विभूतियों की उपलब्धियों को सम्मान देना महती कार्य है, इससे युवा पीढ़ी को लीक से हटकर अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिलेगी।
प्रवक्ता के अनुसार, कुलाधिपति राज्यपाल कलराज मिश्र ने द हेग में स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. दलवीर भंडारी को विधि विषय में डॉक्टरेट की मानद उपाधि एवं लोकसभा सदस्य, प्रख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
अन्य विश्वविद्यालयों के लिए अनुकरणीय - कुलाधिपति राज्यपाल
कुलाधिपति राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, विशेष दीक्षांत समारोह के माध्यम से अपनी प्रतिभा के लिए देश-विदेश में विशिष्ट स्थान बनाने वाली विभूतियों को अकादमिक सम्मान से सम्मानित करने की यह जो परंपरा शुरू हुई है, वह अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी अनुकरणीय है।
यह भी पढ़ें - Chandrayaan-3 मिशन सफल, वैज्ञानिक अशोक शर्मा ने दौसा का नाम किया रोशन
राज्यपाल कलराज मिश्र दोनों की तारीफ
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, डॉ. दलवीर भंडारी ने भारत को न्यायिक क्षेत्र में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है जबकि हेमा मालिनी भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों से जुड़ी हैं।
न्यायमूर्ति भंडारी ने जताई खुशी, हेमामालिनी आभार किया प्रकट
न्यायमूर्ति डॉ. दलवीर भंडारी ने कहा अपने ही प्रदेश में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करना उनके लिए खुशी की बात है। हरदिल अजीज अभिनेत्री व सांसद हेमामालिनी ने कहा वे नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रसार का कार्य कर रही हैं। उन्होंने मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर आभार प्रकट किया।
यह भी पढ़ें - मिसाल : ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने गुरुजी के लिए 50 दिन में काट दिया पहाड़, खुशी से झूमे टीचर ने निभाया वादा
Updated on:
27 Aug 2023 10:12 am
Published on:
27 Aug 2023 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
