4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती: अभ्यर्थी एयर बोल्ट, पिता का नाम एप्पल वॉच, HC ने गड़बड़ियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मांगा जवाब

Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती-2023 में दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी अभ्यर्थियों की सूची में गड़बड़ियों को लेकर स्वास्थ्य सचिव व निदेशक से जवाब तलब किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 14 Sep 2023, 12:25 PM IST

rajasthan high court : लूनी नदी के किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

patrika

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/ जयपुर। Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती-2023 में दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी अभ्यर्थियों की सूची में गड़बड़ियों को लेकर स्वास्थ्य सचिव व निदेशक से जवाब तलब किया है। इस भर्ती के माध्यम से करीब सात हजार पदों को भरा जाना है। दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी सूची में एक अभ्यर्थी का नाम एयर बोल्ट और उसके पिता का नाम एप्पल वॉच बताया है। वहीं, दस्तावेज सत्यापन के लिए 90 साल के एक अभ्यर्थी को भी बुलाया गया है। इस मामले को लेकर जयराम की ओर से दायर याचिका पर न्यायाधीश सुदेश बंसल ने सुनवाई की।

यह भी पढ़ें : Right to Education: विभाग मौन, मंत्री अनजान... मनमर्जी पर उतारू निजी विद्यालय

प्रार्थीपक्ष की ओर से कहा कि अनुभव प्रमाण पत्र होने के बावजूद याचिकाकर्ता को भर्ती में बोनस अंकों का लाभ नहीं दिया गया। दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी सूची में कई ऐसे अभ्यर्थियों को शामिल कर लिया गया है, जिनके पास वैध अनुभव प्रमाण पत्र नहीं है। इस सूची में एक अभ्यर्थी की जन्म तिथि 9 नवंबर, 1933 बताई गई है। इस तरह की त्रुटियों की ओर ध्यान दिलाते हुए याचिका में पुरानी सूची को रद्द कर उसे नए सिरे से जारी करने का आग्रह किया गया है।