आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि 'एनआरआई क्लब- 21' का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। क्लब निर्माण और सुविधाओं को विकसित करने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। आगामी दिनों में इसमें तेजी से निर्माण और सुसज्जा का काम शुरू होगा। अरोड़ा ने बताया कि यह क्लब-21 जयपुर ही नहीं, प्रदेश का अनूठा और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्लब होगा। अन्तरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर विकसित होने वाले क्लब हाउस में 25 कमरे बनाए जाएंगे, जहां स्पॉर्टस सुविधाओं के साथ, बार, ऑल वेदर स्विमिंग पूल और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।