इनमें एक अलर्ट 20 जून व 21 जून की मध्य रात्रि को जारी किया गया, जो केवल उदयपुर के लिए किया गया था। उदयपुर में 20 जून को एक जुलूस निकाला गया था, जिसमें सर तन से जुदा सहित कई भडकाऊ नारे लगाए गए थे। इसे देखते हुए उदयपुर में विशेष सतर्कता बरने का अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन उदयपुर पुलिस ने अलर्ट को गंभीरता से नहीं लिया और 28 जून को कन्हैयालाल की हत्या हो गई।