जयपुर. जेहन में दो दृश्य याद आते हैं। पहला, तारीख थी 2018 की 4 मई। कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो ऐप के जरिए राज्य की महिला कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहते हैं, 'वूमन फस्र्टÓ। लेकिन 224 सदस्य वाली विधानसभा के लिए भाजपा ने महिला उम्मीदवार उतारे कुल 6 ही। दूसरा दृश्य, तारीख थी 2012 की 27 दिसम्बर। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लैंगिक समानता पर संबोधन में कहा, 'हमारे समाज का रुख महिलाओं के प्रति पक्षपाती रहा हैÓ। और यह सही साबित हुआ, जब 2014 के लोकसभा चुनाव में 464 सीटें लडऩे वाली कांग्रेस में महिला उम्मीदवार थीं कुल 60 ही। वही कांग्रेस, जो महिलाओं को संसद में एक तिहाई आरक्षण देने का विधेयक लाई थी और इसकी अध्यक्ष खुद महिला थीं।
5 बार पछाड़ा
ये दो उदाहरण हैं, जिनसे महिला प्रतिनिधित्त्व के सियासी दावे और हकीकत की पोल खुल जाती है। दरअसल, 1990 से 2013 तक 6 विस चुनावों में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के जीत प्रतिशत पर गौर करें तो महिलाओं ने 5 बार पुरुषों को पछाड़ा है। केवल वर्ष 2003 में महिलाएं पुरुषों से इस पैमाने पर पीछे रहीं। हालांकि इसी चुनाव में वसुंधरा राजे के रूप में प्रदेश की मुखिया पहली बार महिला बनी थीं। दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान में राज्यपाल, सीएम व विधानसभा स्पीकर, तीनों प्रमुख पदों का महिलाएं प्रतिनिधित्त्व कर चुकी हैं।