वर्तमान में विधायक का वेतन 40 हजार रुपए प्रतिमाह है, जिसमें भत्ते शामिल नहीं है। प्रत्येक विधायक को वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता सहित कुल करीब 1 लाख 47 हजार रुपए मिलते हैं। प्रस्तावित विधेयक के कानून का रूप लेने पर वेतन 40 हजार से बढ़कर 44 हजार रुपए प्रतिमाह हो जाएगा और पेंशन में करीब दो हजार रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी। पूर्व विधायक के बाद फिर विधायक बनने वालों को दोनों बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।