
दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण तक बढ़ा, फिर भी बढ़ेगा तापमान
जयपुर। गर्मी से बेहाल प्रदेशवासियों के लिए सुखद खबर है। तेजी से आगे बढ़ता मानसून ( Rajasthan Monsoon 2020 ) प्रदेश में जल्द दस्तक देने को तैयार है। इंदौर से होते हुए झालावाड़ में मानसून ( Monsoon 2020 ) का प्रवेश हो गया है। ऐसे में अगले 3 दिन में मानसून कभी भी आ सकता है और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ( Rajasthan Weather Update ) के अनुसार पूर्वोत्तर इलाको में कहीं—कहीं धूलभरी हवा चलने और छिटपुट बौछारें गिरने की भी संभावना है।
इन जिलों में आज अंधड़-बौछारें गिरने के आसार
मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए है कि पूर्वोत्तर इलाकों में कुछ स्थानों पर धूलभरी हवा चलने और छिटपुट बौछारें गिर सकती है। झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, बारां, सिरोही जिलों में अंधड़ आने और बौछारें गिरने के आसार है। ऐसे में पूर्वी राजस्थान में लू का असर थोड़ा कम रहने की संभावना है, लेकिन पारे का मिजाज फिलहाल आज भी गर्म ही रहने वाला है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
वहीं मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को आज भी लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे है। विभाग के अनुसार उच्च वायुदाब क्षेत्र बनने के कारण अगले 24 घंटे में भी लू से राहत मिलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बीकानेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर में लू का रेड अलर्ट और जोधपुर, जालौर, पाली, पिलानी, कोटा, झुंझुनूं में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी प्रदेश में आसमान से आग बरसती रही और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। राजधानी जयपुर समेत बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, जोधपुर और बाड़मेर में आसमान से बरसते अंगारों ने लोगों की दिनचर्या ही बदल दी है।
Updated on:
18 Jun 2020, 10:23 AM IST
Published on:
18 Jun 2020, 10:01 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.