5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा में हारी कांग्रेस ने निकाय उपचुनाव में मारी बाजी, पायलट बोले- कांग्रेस ने निभाए वादे, मिली जीत

16 वार्ड में से कांग्रेस ने 8 और भाजपा 5 पर जीती
3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Jun 13, 2019

जयपुर.

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस को नगर निकाय के उपचुनावों में हल्की सी राहत मिली है। प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों के 16 वार्डों में उपचुनाव हुए, इनमें से कांग्रेस ने 8 और भाजपा ने 5 पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को मिली इस बढ़त पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने वादे निभाए, जिसकी वजह से जनता ने भरोसा जताया। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक सतीश पूनियां ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाते हुए उपचुनाव में उसके पार्षद घटा दिए।

लोकसभा चुनाव के ठीक बाद प्रदेश में निकाय के रिक्त चल रहे 16 वार्डों में 10 जून को उपचुनाव हुए। यह उपचुनाव अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चुरू, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, करौली और श्रीगंगानगर जिलों की नगर पालिकाओं में हुए हैं। इन जिलों में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से हार मिली थी, जबकि उपचुनाव में वापसी करती दिखी है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव सीधे तौर पर देश का चुनाव था। इस बार मतदाताओं ने साफतौर पर स्थानीय मुद्दों और प्रत्याशियों को दरकिनार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वोट किया था। कर्नाटक में लोकसभा के साथ हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, जहां कांग्रेस और जेडीएस ने बढ़त बनाई थी। अब राजस्थान में कांग्रेस स्थानीय उपचुनावों में बढ़त बना रही है तो यह स्पष्ट तौर पर इसकी पुष्टि हो रही है।

उपचुनाव के परिणाम
निकाय---- वार्ड संख्या---- जीत

जहाजपुर---- 3---- कांग्रेस

हिण्डौन---- 32 ----भाजपा
हिण्डौन ----42---- कांग्रेस

टोडाभीम---- 6---- भाजपा
शाहपुरा ----12 ----कांग्रेस

सुजानगढ़---- 44---- कांग्रेस
छापर---- 3---- भाजपा

बहरोड़ ----22 ----कांग्रेस
खैरथल---- 4---- कांग्रेस

वैर ----14 ----भाजपा
इन्द्रगढ़ ----6---- कांग्रेस

गजसिंहपुर---- 11 ----निर्दलीय
नोहर 12 कांग्रेस

रावतसर ----13---- निर्दलीय
रावतसर ----21 ----निर्दलीय

बाड़ी ----23 ----भाजपा

कांग्रेस ने निभाए वादे, मिली जीत-पायलट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने वादे निभाए, जिसकी वजह से जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए नगर निकाय के उपचुनाव में कांग्रेस को जिताया है। उन्होंने दावा किया कि 9 वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। एक निकाय में कांग्रेस विचारधारा के प्रत्याशी की जीत हुई है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस संगठन में जो विश्वास जताया है उससे साबित होता है कि कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के विकास की नीतियों पर काम कर रही है। अलवर जिले की नगर पालिका बहरोड़ व खैरथल, भीलवाड़ा की नगरपालिका जहाजपुर, बून्दी की नगरपालिका इन्द्रगढ़, चूरू की सुजानगढ़ नगर परिषद, हनुमानगढ़ की नोहर नगरपालिका, जयपुर की नगरपालिका शाहपुरा, करौली की हिण्डौन नगर परिषद में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, वहीं श्रीगंगानगर की गजसिंहपुर नगरपालिका में कांग्रेस समर्थित और हनुमानगढ़ की नगरपालिका रावतसर में कांग्रेस विचारधारा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

जनता ने फिर कांग्रेस को सिखाया सबक-पूनियां

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक सतीश पूनियां ने उपचुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इन चुनावों में भी जनता ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया।
पूनियां ने कहा कि प्रदेश में जिन 16 वार्डों में उपचुनाव हुए हैं, उनमें पहले भाजपा के पास 3 और कांग्रेस के पास 10 वार्ड थे। अब इस चुनाव में भाजपा की 2 सीट बढ़ कर 5 हो गई और कांग्रेस की 2 सीट घटकर 8 हो गई। रावतसर नगरपालिका के दोनों वार्डों में र्निर्वरोध चुनाव जीते पार्षद भी भाजपा समर्थक हैं। पूनियां ने कहा कि इन उपचुनावों में सरकार ने अपने पूरे संसाधनों का दुरूपयोग किया, सरकार के अधिकारी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को चुनाव जिताने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन जनता ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

अब होगा पंचायतों का पुनर्गठन, 4000 - 6500 की आबादी पर होगी एक ग्राम पंचायत


शादी से पहले भाग गई थी दूल्हन, दोनों पक्षों में हुआ था हंगामा, अब गुस्साए लोगों ने गांव पर बोला धावा