2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से पहले भाग गई थी दूल्हन, दोनों पक्षों में हुआ था हंगामा, अब गुस्साए लोगों ने गांव पर बोला धावा

- गांव के ही अन्य युवक के साथ भाग गई थी दूल्हन - पन्द्रह दिन पहले बैरंग लौटी थी बारात, गुस्साए सैकड़ों आदिवासियों ने अब गांव पर बोला धावा - समय पर पहुंची पुलिस ने काबू में किए हालात, लौटे ग्रामीण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 28 May 2019, 7:11 PM IST

 अन्य युवक के साथ भाग गई थी दूल्हन

शादी से पहले भाग गई थी दूल्हन, दोनों पक्षों में हुआ था हंगामा, अब गुस्साए लोगों ने बोला गांव पर धावा

प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के चतरिया खेड़ी गांव में करीब पन्द्रह निद पहले पड़ोस के गांव मोरियानखेड़ी से आई बारात बैरंग वापस लौट गई थी। इस बात से खफा मोरियानखेड़ी के आदिवासियों ने मंगलवार को चतरियाखेड़ा गांव पर धावा बोल दिया। मोरियानखेड़ा गांव के करीब तीन-चार सौ आदिवासी लोग दूसरे गांव की ओर चलने लगे। हालांकि समय रहते इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। इस पर प्रतापगढ़ पुलिस और सुहागपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। आदिवासियों को गांव में पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया। यहां दोनों पक्षों के बीच आपसी समझाइश कर मामला शांत कराया।

कोतवाली थाना प्रभारी गोपाल चंदेल ने बताया कि 15 मई को चतरियाखेड़ी गांव में मोरियानखेड़ा गांव से एक बारात आई थी। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने बारतियों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान बारात को बैरंग लौटा दी थी, जबकि दुल्हन को गांव का ही एक युवक लेकर भाग गया था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मामले दर्ज किए थे। इसमें कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। वहीं बिना दुल्हन के बारात लौटने के मामले में मोरियानखेड़ा के लोगों में आक्रोश था।

इस मामले में मोरियानखेड़ा और चतरियाखेड़ी गांवों के बीच इस मामले में जातीय फैसला नहीं हुआ था। इसे लेकर मोरियानखेड़ा गांव के तीन-चार सौ लोगों ने मंगलवार दोपहर को चतरियाखेड़ी गांव पर चढ़ाई कर दी। इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर जाप्ते और सुहागपुरा पुलिस थाने से जाप्ता, पुलिस लाइन से जाप्ता, एमबीसी मौके पर पहुंचा। जहां दोनों पक्षों को अलग-अलग समझाइश कर विवाद को शांत कराया। थाना प्रभारी चंदेल ने बताया कि गांव में अभी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़