31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Nikay Election : जयपुर के नए मेयर पर मंत्री जोगाराम पटेल का बड़ा बयान, कहा- पिंक सिटी में खिलेगा ‘कमल’

Jaipur Nagar Nigam Election : जयपुर नगर निगम मेयर के बारे में राजस्थान के संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा जयपुर का मेयर जो भी बनेगा, वह एक महान व्यक्तित्व का धनी होगा। खास शख्सियत का व्यक्ति होगा। वह भाजपा का उम्मीदवार होगा।
2 min read
Google source verification
rajasthan nikay election jogaram patel big statement on jaipur new mayor

Jaipur Nikay Election : राजस्थान के संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल। फाइल फोटो पत्रिका

Jaipur Nagar Nigam Election : राजस्थान नगर निगम चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन था। भाजपा और कांग्रेस पर्टियों ने उम्मीदवारों के नामों का चयन करने के लिए फूं​क फूंककर कदम उठाया। जयपुर नगर निगम के लिए अंतिम समय उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। जयपुर नगर निगम के नए मेयर के बारे में राजस्थान के संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा जयपुर का मेयर जो भी बनेगा, वह एक महान व्यक्तित्व का धनी होगा। खास शख्सियत का व्यक्ति होगा। वह भाजपा का उम्मीदवार होगा।

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि नगर निगम जयपुर हमारे राजस्थान और हिंदुस्तान का सबसे बड़ा शहर है। इसे पूरी दुनिया में पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। इसका इतिहास और संस्कृति बहुत महत्वपूर्ण है। वहीं जयपुर टूरिज्म, राजनीतिक दृष्टि के हिसाब से और दिल्ली का सेकेंड अल्टरनेटिव है। उन्होंने कहा कि जयपुर का मेयर भाजपा का उम्मीदवार होगा।

हर वार्ड के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार चुना

टिकट फाइनल करने की प्रक्रिया पर मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि हमने हर एक वार्ड का गहराई से अध्ययन या सर्वे किया। हमने सभी जन-प्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों से राय ली। इसके आधार पर हमने हर वार्ड के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार चुना।

150 उम्मीदवारों के नामों का किया औपचारिक ऐलान

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि हालांकि कई काबिल और योग्य दावेदार थे, लेकिन हमने अपने 150 उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। यह पक्का करने के लिए इंतजाम किए गए हैं कि नियमों के मुताबिक पार्टी का आधिकारिक चुनाव चिह्न हर उम्मीदवार तक पहुंचे।

'कमल' सचमुच ऐतिहासिक ढंग से खिलेगा

मंत्री जोगाराम पटेल ने मुझे भरोसा है कि इस बार जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे ऐतिहासिक होंगे और 'कमल' (बीजेपी का चुनाव चिह्न) सचमुच ऐतिहासिक ढंग से खिलेगा।

Jaipur Nagar Nigam Election List-

जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। दोनों प्रमुख दलों ने कई अहम वार्डों में चर्चित चेहरों को मैदान में उतारा है, जिससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। भाजपा ने नगर निगम जयपुर के वार्ड के नामों की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस से पूरे 150 वार्ड से नाम सामने आ गए हैं। भाजपा ने जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 150 से 23 साल की जेन-जी शालू मीणा को चुनावी मैदान में उतारा है। शालू ने कहा- आम लोगों को साथ लेकर वार्ड का विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग