जयपुर: राजस्थान में पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच यदि आप गांव-कस्बे के किसी व्हाट्सएप ग्रुप में सक्रिय हैं, तो संभल जाइए! चुनाव में किसी प्रत्याशी के समर्थन या विरोध में लिखी गई तीखी टिप्पणी, अभद्र भाषा या फर्जी वीडियो फॉरवर्ड करना आपको सीधे जेल पहुंचा सकता है। इस बार पुलिस प्रशासन ने गांव-देहात के स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया हैंडल पर 'माइक्रो-लेवल साइबर सर्विलांस' शुरू किया है। जयपुर रेंज पुलिस के इस अभियान में अनजाने में भड़काऊ सामग्री शेयर करने वाले भी फंदे में फंस रहे हैं।