
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, 2021 का परिणाम जारी
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, 2021 के विज्ञापित 4 हजार 588 पदों एवं गृह रक्षा विभाग के विज्ञापित 141 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के गृह रक्षा विभाग तथा आर.ए.सी. की द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम्, सातवीं, नवीं, दसवीं, बारहवीं, चौदहवीं बटालियन, हाडी रानी महिला बटालियन, महाराणा प्रताप बटालियन एवं एमबीसी खैरवाडा/बॉसवाडा के सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम राजस्थान पुलिस की वैबसाईट (www.police.rajasthan.gov.in) पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
अतिरिक्त महानिदेशक भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड श्रीमती बिनीता ठाकुर ने बताया कि इन पदों के लिए दिनांक 13 मई से 16 मई 2022 एवं 2 जुलाई 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।उन्होंने बताया कि शेष जिला/यूनिट/बटालियन की लिखित परीक्षा का परिणाम शीध्र ही विभाग की वैबसाईट पर अपलोड किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड डॉ रामेश्वर सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, 2021 के विज्ञापित 4 हजार 588 पदों एवं गृह रक्षा विभाग, राजस्थान के विज्ञापित 141 पदों की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्ति उपरान्त अन्तिम उत्तर कुंजी विभाग की वैबसाईट (www.police. rajasthan.gov.in) पर अपलोड करा दी गई है।
Published on:
24 Aug 2022, 7:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.