31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में लड़कियों के काॅलेज में गलती से चला गया ये लड़का.. इस हालत में पहुंचाना पड़ा अस्पताल

दरअसल युवक ने पुलिस को बताया कि वह कैंपस में रहने वाले एक डाॅक्टर दम्पत्ति को डांस सिखाता है।
less than 1 minute read
Google source verification
hospital.jpg

Covid hospital

जयपुर
रात के समय मेडिकल काॅलेज के गल्र्स सेक्शन की ओर घुसे एक युवक को बुरी तरह से पीटा गया। वहां पर मौजूद एक छात्र ने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुलाया और उसके बाद युवक को पीटना शरु कर दिया। बाद मे ंउसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब पुलिस ने पर्चा बयान लिया तो मामला कुछ और ही निकला। मामला झालावाड़ जिले का है। दरअसल युवक ने पुलिस को बताया कि वह कैंपस में रहने वाले एक डाॅक्टर दम्पत्ति को डांस सिखाता है।

उसकी डांस एकेडमी और जिम काॅलेज के नजदीक ही है। गुरुवार रात को दम्पत्ति ने उसे मिलने के लिए कैंपस में बुलाया था। गल्र्स एरिया से गुजरते समय वहां मौजूद एक युवक से उसने डाॅक्टर दम्पत्ति का पता पूछा तो उस युवक ने आरोप लगाया कि वह लड़कियों को छेड़ने आया है। इस पर उसने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और सभी ने उसे पीटा। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम लोकेश है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोकेश ने कुछ युवकों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी हैं। उधर काॅलेज प्रबंधन का आरोप है कि लोकेश लड़कियों के एरिया में बिना अनुमति घुसा था और उसने वहां पर छेडछाड़ की थी।