15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संकट में सहारा बनी Rajasthan Police ! नेपाल में फंसे 43 भारतीयों की इस तरह से की मदद, बचाई जान…

Rajasthan Police Helpline: जब आंदोलनकारियों ने उनकी बसों में तोड़फोड़ की। इस संकट की घड़ी में, हेल्पलाइन के माध्यम से फंसे हुए पर्यटकों को सही मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

2 min read
Google source verification
Violence in Nepal

Violence in Nepal (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

Nepal Latest News Update: नेपाल में उपजे राजनीतिक और हिंसक हालात के बीच, वहां फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राजस्थान पुलिस की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन नंबर एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल की आम लोगों ने खूब सराहना की है। पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, अनिल कुमार टांक ने बताया कि इन हेल्पलाइन नंबरों पर 43 व्यक्तियों ने सहायता के लिए संपर्क किया। सभी कॉल करने वालों को न केवल गंभीरता से सुना गया, बल्कि उनके सवालों का त्वरित और संतोषजनक जवाब भी दिया गया। टांक ने बताया कि भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को फिलहाल काठमांडू नहीं आने की सलाह दी है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी को सुरक्षित रूप से स्वदेश लौटने में मदद मिले।

हेल्पलाइन पर मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 23, बुधवार को 12 और गुरुवार को 8 व्यक्तियों ने सूचना दी कि उनके परिजन पशुपतिनाथ मंदिर के पास के गेस्ट हाउस में थे, जब आंदोलनकारियों ने उनकी बसों में तोड़फोड़ की। इस संकट की घड़ी में, हेल्पलाइन के माध्यम से फंसे हुए पर्यटकों को सही मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

राज्य सरकार को सूचनाकर्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसके बाद प्रभावित पर्यटकों को बसों और हवाई जहाज से सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए गए। भारतीय दूतावास ने पर्यटकों को होटल में ठहराने और एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जो यात्री सड़क मार्ग से गए थे, वे स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित रूप से सीमा पार कर भारत लौट रहे हैं।

सूचनाकर्ताओं से लिए गए फीडबैक में उन्होंने पुलिस और सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि अब उनका अपने परिजनों से संपर्क हो पा रहा है और वे सुरक्षित रूप से वापस लौट रहे हैं। गौरतलब है कि नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय में एक विशेष सेल स्थापित किया गया है। यह सेल 24x7 हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबरों के माध्यम से काम कर रही है। इस सेल की जिम्मेदारी एसपी कानून एवं व्यवस्था गोवर्धलाल सोकरिया को सौंपी गई है। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 0141-2740832, 0141-2741807 और व्हाट्सएप नंबर 97849-42702 पर संपर्क कर सकते हैं।