
news & Photos rajasthan
कपड़ों पर लाल रंग डालकर पुलिस का ही एक जवान हंसता हुआ जमीन पर आ गिरा, आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को बताया कि किसी ने उसकी हत्या कर दी। बाद में जब पुलिस पहुंची तो पुलिस ने मौका मुआयना करने के दौरान पूरे क्षेत्र को रिबिन से कवर किया।
जैसे ही एफएसएल को फोन किया गया एफएसएल भी बिना समय गंवाएं आ पहुंची। सब कुछ हुआ एडीजी के सामने, जो आज सवेरे दौसा पहुंचे थे। पहली बार हुए मर्डर के इस डेमो के साथ बलवा और मारपीट का भी डेमो दिया गया। बाद में सपंर्क सभा हुई जिसमें जवानों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी।
साहब सात रुपए मिलते हैं और किराया लगता है चालीस रुपए
दौसा पुलिस लाइन में चली संपर्क सभा में जवानों ने परेशानियां गिनाई की जेल चालानी गार्ड के हालात सबसे खराब हैं। बदमाश को पेशी पर ले जाने के लिए चालानी गार्ड को किराये के सिर्फ सात रुपए मिलते हैं। जबकि रोडवेज बस ही एक समय के चालीस रुपए ले लेती है और उसके बाद भी कई बार ऑटो और अन्य दूसरे वाहन करने पड़ते हैं।
Read: करोड़ों की योजना से चमकेंगे 'छोटी काशी के कृष्ण', दमकेगा गोविंददेवजी मंदिर
कई बार तो सत्तर रुपए तक खर्च होते हैं। वहीं लाइन में पानी की समस्य भी बताई गई।
वाटर केनन से महिलाओं पर बरसाया पानी
मर्डर के डेमो के साथ ही पुलिस लाइन में एडीजी के सामने बलवा का भी डेमो दिया गया। बलवा के इस डेमो में लोगों पर और महिलाओं पर वाटर केनन से जमकर पानी की बौछारें की गई। कई महिलाएं भागने के दौरान घायल भी हो गई। सभी लोग बिजली और पानी की समस्याओं के दौरान प्रदर्शन करने का सीन बना रहे थे। यह पहला मौका है जब इस तरह के बलवा में महिलाओं को भी शामिल किया गया है।
jaipur/jyotish-seminar-in-jaipur-rajasthan-2521713.html">
Video: छोटी काशी में आपका 'भविष्य' बताने आए हैं देश-विदेश के ज्योतिषी, 3 दिन तक सम्मेलन में चलेंगे तंत्र—मंत्र
Published on:
27 Apr 2017 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
