29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्यवाहीं, अर्द्धनिर्मित मकान में मारा छापा और फिर जो मिला…पढ़ें पूरी रिपोर्ट

राजधानी में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्यवाहीं, अर्द्धनिर्मित मकान में मारा छापा और फिर जो मिला...पढ़ें पूरी रिपोर्ट  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 5:41 AM IST

rajasthan police

rajasthan police

जयपुर।

राजधानी जयपुर में पुलिस ने गैस सिलेंडरों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। हरमाड़ा थाना पुलिस ने किए मकान पर छापा मार सौ से भी अधिक संख्या में गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। हरमाड़ा थाना पुलिस ने रविवार को माचड़ा के बालाजी विहार कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए अर्द्धनिर्मित मकान से अवैध रूप से रखे हुए 107 गैस सिलेंडर जब्त किए।

थानाधिकारी लखन सिंह खटाणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर माचड़ा क्षेत्र के बालाजी विहार कॉलोनी में बने अर्द्धनिर्मित मकान पर कार्रवाई की। जहां विभिन्न गैस एजेंसियों के सिलेंडर अवैध रखे थे। पुलिस ने मकान से सुपर गैस के 34 सिलेंडर, भारत गैस के 11 सिलेंडर, इण्डेन गैस के 49 सिलेंडर, एचपी गैस के 12 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर व एक घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 107 गैस सिलेंडर मिले। जिनमें से 15 सिलेंडर भरे हुए थे।


नहीं पहुंची रसद विभाग की टीम

पुलिस ने कार्रवाई की सूचना रसद विभाग के अधिकारियों को भी दी, लेकिन देर शाम तक रसद विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। जिस मकान से अवैध गैस सिलेंडर मिले वह किराए पर है। इस मामले में पुलिस भिवानी सदर हाल किशनपुरी अकेरपुरा सीकर रोड निवासी ओमप्रकाश सिंह से पूछताछ कर रही है। इसके पास से इंडियन ऑयल के अनिका इंडेन एजेंसी का आईकार्ड भी मिला है।

आपको बता दें कि राजधानी में गैस सिलेंडरों को लेकर राजस्थान पुलिस की ये बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की थी। जो सही पाई गई। पुलिस ने इस कार्रवाई में अलग-अलग एजेंसियों के 107 सिलेंडर जब्त किए है। इस दौरान पुलिस ने सिलेंडर की कार्रवाई की सूचना रसद विभाग को भी दी लेकिन रसद विभाग की टीम से कोई भी अधिकारी मौका स्थल पर नहीं पहुंचा। ऐसे में पुलिस को अकेले ही इस मामले में कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने छापे में प्राप्त सिलेंडरों को जब्त कर कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग