29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम जाल में फंसा, कर दी इंसानियत की सारी हदें पार, पहले किया दुष्कर्म और फिर… पढ़ें पूरी रिपोर्ट!

प्रेम जाल में फंसा कर दी इंसानियत की सारी हदें पार, पहले किया दुष्कर्म और फिर... पढ़ें पूरी रिपोर्ट!  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 1:50 AM IST

girl rape

girl rape

जयपुर।

प्रदेश में निरंतर बढ़ते अपराधों की घटनाओं के बीच राजधानी जयपुर में शादी का झांसा देकर युवती से देहशोषण का मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से देहशोषण करने की वारदात को एक युवक ने अंजाम दिया है। पुलिस पीडि़ता के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।


शादी का झांसा देकर युवती से देहशोषण, ब्रह्मपुरी थाना इलाके का मामला

थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि थाना इलाके की रहने वाली युवती ने भरतपुर के युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर देहशोषण का मामला दर्ज करवाया है। युवती की उम्र महज़ 23 वर्ष है। युवती ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि भरतपुर निवासी अमित शर्मा जो की जयपुर में रहता था, उसने युवती से शादी का झांसा देकर देहशोषण किया और उससे शारीरिक संबंध बना लिए। युवती ने इस मामले को थाने में दर्ज करवाया है।


शादी का झांसा देकर किया तीन साल तक दुष्कर्म

युवती ने थानाधिकारी को बताया कि साल 2015 में उसकी जान पहचान भरतपुर निवासी हाल जयपुर अमित शर्मा से हुई थी। आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया और तीन साल तक उसका देहशोषण किया। इस दौरान आरोपी अमित ने शादी के झांसे में कई बार प्राकृतिक और अप्राकृतिक तरीके से देहशोषण किया। पीडि़ता ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा और पीडि़ता के साथ गाली गलौच और मारपीट की।

जब पीडि़ता ने शादी का ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया और उसके साथ मारपीट कर भाग गया। पुलिस ने पीडि़ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग