
Winter Holiday Extend: प्रदेश में शीतलहर अलर्ट के चलते जयपुर सहित 23 जिलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों का शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। अवकाश बढ़ाने के लिए शिक्षा निदेशक ने जिला कलक्टरों को 11 जनवरी तक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत किया है।
इसमें अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बहरोड़-कोटपूतली, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, खैरथल-तिजारा, झुंझुनूं, झालावाड़, चूरू जिलों में 11 तक, कोटा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, बारां और चित्तौड़गढ़ में नौ तक, जयपुर, करौली, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, ब्यावर और टोंक में आठ तक व दौसा में 7 जनवरी तक कक्षा 1-8 तक वहीं दूसरी ओर डीडवाना-कुचामन में पांचवीं तक के बच्चों का अवकाश 8 जनवरी तक बढ़ाया गया है।
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 1 से 8 क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए 11 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया है।
जयपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 7 और 8 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है।
राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में कलक्टर ने 11 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है।
करौली जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
बीकानेर में 11 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। वहीं, अलवर में 7 से 11 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
वहीं डीडवाना-कुचामन में जिला कलक्टर पुखराज सेन ने 8 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिए हैं।
टोंक जिला कलक्टर डॉ सौम्या झा ने भी 8 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी है।
भरतपुर, बारां और चित्तौड़गढ़ में 9 जनवरी तक अवकाश घोषित हुआ है। वहीं भीलवाड़ा और ब्यावर में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
खैरथल-तिजारा में जिला कलक्टर किशोर कुमार ने 11 जनवरी तक अवकाश जारी किया है।
धौलपुर में जिला कलक्टर निधि बी. टी. ने 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ मंजू ने 11 जनवरी तक बच्चों की छुट्टियां घोषित कर दी है।
कोटा में 7 से 9 जनवरी तक और दौसा में 7 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक की छुट्टियां रहेंगी। बीकानेर में 11 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया गया है।
हनुमानगढ़ में 11 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
कोटपूतली बहरोड़ जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
डीग में 9 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश है। वहीं झुंझुनूं और चूरू जिले में कलक्टर ने 11 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है।
Updated on:
7 Jan 2025, 8:48 AM IST
Published on:
7 Jan 2025, 8:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.