
hanuman beniwal
जयपुर। राज्य में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में हो रहे छात्रसंघ चुनाव युवाओं के साथ राजनीतिक विश्लेषकों के लिए भी रुचि का विषय बन रहे हैं। छात्रसंघ चुनावों के नतीजों ने कई बार ‘हवा का रुख’ तो बताया ही, लोकतंत्र की पहली पाठशाला (छात्र राजनीति) ने कई चेहरे चमकाए भी हैं। इनमें कई नेता सियासत में अच्छे मुकाम पर हैं।
पिछले करीब 5 दशक में राजस्थान विवि सहित राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों-कॉलेजों से निकले छात्र नेता मुख्यमंत्री, मंत्री, राजनीतिक दल में राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्टी अध्यक्ष जैसे मुकाम तक पहुंचे हैं। हालांकि इनमें 2 दशक पहले छात्रसंघ अध्यक्ष रहे नेता अधिक आगे बढ़े जबकि वर्ष 2000 के बाद के अधिसंख्य छात्र नेता फिलहाल राजनीति में अपना समीकरण बैठाने के लिए संघर्षरत हैं।
1967 में शुरू हुआ छात्रसंघ चुनाव का दौर
राजपूताना विवि से बने राजस्थान विवि के छात्रसंघ की शुरुआत 1967 में हुई थी। पहले अध्यक्ष आदर्श किशोर सक्सेना को अप्रत्यक्ष रूप से अध्यक्ष चुना गया। तब से अब तक 35 छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं।
राजस्थान विवि : अब तक ये रहे छात्रसंघ अध्यक्ष
नाम.........................कब से कब तक
आदर्श किशोर सक्सेना...........1967-68
ज्ञानसिंह चौधरी................1968-69
हुकुम सिंह....................1969-70
भरत पंवार....................1970-71
विजय प्रभाकर.................1971-72
विमल चौधरी..................1973-74
कालीचरण सराफ...............1974-75
राजेंद्र राठौड़...................1978-79
महेश जोशी...................1979-80
राजपाल सिंह शेखावत...........1980-81
रघु शर्मा.....................1981-86
चंद्रशेखर.....................1986-89
प्रणवेंद्र शर्मा..................1989-91
अखिल शुक्ला.................1991-92
प्रताप सिंह खाचरियावास.........1992-93
जितेंद्र श्रीमाली................1993-94
सोमेंद्र शर्मा..................1994-95
महेंद्र चौधरी..................1995-96
श्याम शर्मा...................1996-97
हनुमान बेनीवाल...............1997-98
रणवीर सिंह गुढ़ा...............1998-99
राजकुमार शर्मा................1999-2000
अशोक लाहोटी.................2000-01
नगेंद्र सिंह शेखावत.............2001-02
पुष्पेंद्र भारद्वाज................2002-03
जितेंद्र मीणा..................2003-04
राजपाल शर्मा.................2004-05
मनीष यादव..................2010-11
प्रभा चौधरी...................2011-12
राजेश मीणा..................2012-13
कानाराम जाट.................2013-14
अनिल चौपड़ा.................2014-15
सतवीर चौधरी.................2015-16
अंकित धायल.................2016-17
पवन यादव...................2017-18
छात्रसंघ से इन चेहरों ने पाया बड़ा मुकाम
भाजपा
गजेन्द्र सिंह शेखावत: जोधपुर विवि में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे, अभी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री
कालीचरण सराफ: चिकित्सा मंत्री
राजेन्द्र राठौड़: अभी ग्रामीण विकास व पंचायत राज मंत्री
राजपाल सिंह शेखावत: अभी उद्योग मंत्री
अशोक लाहोटी: अभी जयपुर नगर निगम के महापौर
सतीश पूनिया: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
रामलाल शर्मा: विधायक
जितेन्द्र मीना: एसटी आयोग उपाध्यक्ष
कांग्रेस
अशोक गहलोत: जोधपुर विवि की छात्र राजनीति में सक्रिय और एनएसयूआइ के प्रदेशाध्यक्ष रहे, अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव
सीपी जोशी: उदयपुर विवि की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे
रघु शर्मा: केकड़ी से विधायक व विधानसभा में मुख्य सचेतक रहे, अभी अजमेर से सांसद
महेश जोशी: विधायक व सांसद रहे
प्रतापसिंह खाचरियावास: विधायक रहे, अभी शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष
महेन्द्र चौधरी: विधायक रहे
ये भी छात्र राजनीति से बढ़े आगे राजकुमार शर्मा?: गहलोत सरकार में चिकित्सा राज्य मंत्री रहे
हनुमान बेनीवाल: विधायक
रणवीर सिंह गुढ़ा: विधायक रहे
Published on:
26 Aug 2018 12:19 pm
